रायपुर : गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में आज दोपहर लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई है। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए यहां दमकल की 6 गाडिय़ां लगी हुई है। सूत्रों की माने तो भारत माता चौक के पास ही बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने का काम फिलहाल अज्ञात है। माना जा रहा है कि तेज गर्मी और उचित रख-रखाव न होने की वजह से अथवा शॉट-सर्किट की वजह से यह आग लगी होगी। आग लगते ही तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर सबसे पहले दमकल की एक वाहन पहुंचा था। यहां की लपटों को देख तत्काल फोम टेंडर वाहन मंगाया गया। देखते ही देखते आग बढ़ती गई और यहां आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 6 वाहनें पहुुंच चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक यहां आग बुझाने का प्रयास जारी था।