मुजफ्फरपुर: डुमरी पंचायत भवन में बुधवार को ग्राम विचार मंच की सत्याग्रह समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई प्रखंडों के सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। इस अवसर पर NAPM के राष्ट्रीय समन्वयक आशीष रंजन, जन जागरण शक्ति संगठन की कामायनी स्वामी, और सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती बनाना और हाल ही में हुए सत्याग्रह की समीक्षा करना था।

समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी मजदूर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे और थानों में घूस नहीं देंगे। हाल ही में सात दिवसीय भूख हड़ताल के बाद अपनी मांगों के पूरा होने पर संतोष ठाकुर और राजकुमार सहनी ने भूख हड़ताल समाप्त की थी। यह सत्याग्रह मुसहरी थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया था।