संविधान दिवस गौरव सभा की सफलता के लिए पूर्व मंत्री का जनसंपर्क अभियान

  • Post By Admin on Jan 22 2025
संविधान दिवस गौरव सभा की सफलता के लिए पूर्व मंत्री का जनसंपर्क अभियान

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने भाजपा द्वारा आयोजित "संविधान गौरव दिवस सभा" की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कांटी क्षेत्र के कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सभा में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं।

जनसंपर्क अभियान के तहत श्री कुमार ने बारमतपुर मुसहर बस्ती, मुस्तफापुर, मिठन सराय, कोल्हुआ पैगंबरपुर, दामोदरपुर, आवास बोर्ड, शांति विहार कॉलोनी, बोरवारा और भटौना जैसे क्षेत्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर संविधान दिवस सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अभियान में अजीत कुमार के साथ कमलेश कांत गिरी, मुखिया इंद्र मोहन झा, पूर्व मुखिया गीता देवी, रामानंद महतो, पूर्व मुखिया अशोक पासवान, मोहम्मद शमीम, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, पूर्व सरपंच सुनील पासवान, निखिल कुमार, अश्वनी पासवान, विनोद सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, कृष्णा सहनी, शिवजी पासवान, वीरेंद्र राम, हरिओम शरण, किशोर गुप्ता, प्रदीप भगत, हरेंद्र पासवान और राजीव पासवान समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

श्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि संविधान गौरव दिवस सभा हमारी संवैधानिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।