राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Aug 24 2024
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामबाग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और चंद्रमा पर उसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग के उपलक्ष्य में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से की गई, जिसमें व्याख्याता सुजीत कुमार ने अंतरिक्ष और रॉकेट प्रक्षेपण से संबंधित विभिन्न तथ्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास और इसरो की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान, डायट के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में शहाना, प्रियंका, कामिनी, सुनीता, राकेश कुमार और बुशर आदि ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही, चंद्रयान-3 के माॅडल का भी निर्माण किया गया जो छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निकहत आलिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता निर्मल कुमार ने किया।

इस अवसर पर डायट के व्याख्याताओं में मीरा कुमारी, रोली कुमारी, अपर्णा कुमारी, पंकज कुमार, मनीष पांडे, डॉ. संतोष राणा, डॉ. निर्मल कुमार, अर्जुन गिरी, राकेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। साथ ही, आईपीईएल की राहिला परवीन, ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया के अश्विनी पांडेय और धीरज शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।