मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय से संबंधित एक गंभीर मामला सामने आया है। बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर उनकी संस्था के आधिकारिक लेटर पैड का दुरुपयोग कर कुलाधिपति और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें फैलाने का आरोप लगाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनके संस्था के लेटर पैड का गलत इस्तेमाल किया गया और उस पर टाइप किए गए आपत्तिजनक बयान वायरल कर दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पत्र से उनका कोई संबंध नहीं है और वे इस मामले से पूरी तरह निरलिप्त हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं और अपनी संस्था को विधिसम्मत तरीके से संचालित करता हूं। इस प्रकार की हरकतें न केवल मेरी छवि को धूमिल करती हैं बल्कि विश्वविद्यालय की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।" उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से अपील की है कि इस मामले में आवश्यक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के लिए एक चुनौती बन गया है।




















