सावन महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
- Post By Admin on Aug 17 2024
.jpg)
मुजफ्फरपुर: रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित सावन महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने संबोधन में मेहंदी की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेहंदी लगाना हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जो छात्राओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। विभागाध्यक्ष डॉ. अंकिता सिंह ने सावन और मेहंदी के मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि सावन के हरियाली भरे वातावरण से मन को शांति मिलती है, जिससे व्यक्ति की रचनात्मकता और उत्पादकता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सीसीडीसी डॉ. मधु सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट की छात्रा गुलनाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सेमेस्टर तृतीय की आयुषी ने द्वितीय स्थान और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के अन्य शिक्षकगण—डॉ. अफरोज, डॉ. रेनू बाला, डॉ. नुपुर वर्मा, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. अशोक निगम, डॉ. मीनू, डॉ. अफसा, डॉ. रागिनी, डॉ. नीलू, डॉ. जयश्री, डॉ. विनीता, डॉ. अनुपम, डॉ. मंजुलश्री, डॉ. पूजा शेखर—सहित महाविद्यालय के शिक्षेकेतर कर्मी भी उपस्थित रहे।