संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कांटी की होगी भागीदारी : अजीत
- Post By Admin on Jan 22 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी क्षेत्र में आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने वाले संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मंगलवार को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
अजीत कुमार ने महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पानापुर, रोशनपुर, मड़बन, कांटी बाजार, कोठीया समेत कई गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।
इस दौरे में अजीत कुमार के साथ कई प्रमुख स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें प्रवीण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, उप मुखिया राहुल कुमार, वार्ड सदस्य रंजन राम, हरदेव ठाकुर, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, मोहम्मद शमीम, प्रेम कुमार, संजय पासवान, जय किशन कुमार चौहान, अजय चौधरी, पूर्व सरपंच मनोज सिंह, सुधीर सिंह, श्री राम राय, अरुण राय, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, मुकेश गिरी, विनोद शर्मा, राजू सिंह, श्रीकांत, राजदीप शाह, पप्पू मिश्रा, पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह, सुमन कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सहनी, शिव कुमार सहनी, लक्ष्मीकांत, रामाधार कुशवाहा, जय सिंह, राम पुकार सहनी, विनोद साहनी आदि प्रमुख लोग शामिल थे।
अजीत कुमार ने कहा कि संविधान गौरव दिवस हमारे देश की लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की महत्ता को उजागर करने का अवसर है। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की और इसे सफल बनाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया।