मुजफ्फरपुर : विशेष अभियान के तहत, 18 जुलाई से सभी पी.डी.एस. दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय होकर आपसी समन्वय से अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने आवश्यक विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले के प्रखण्डों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।




















