पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जन-समस्याओं का किया समाधान

  • Post By Admin on Dec 04 2024
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जन-समस्याओं का किया समाधान

पटना : बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेणु देवी ने बुधवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। जिनमें शहरी और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी मुद्दों का समाधान किया गया।

रेणु देवी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनता के बीच रहती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाए।

इस कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में मुख्य रूप से पानी की आपूर्ति, सड़क, बिजली की समस्या और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के विषय थे। रेणु देवी ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस सहयोग कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सराहा और इसे राज्य सरकार द्वारा जनता के प्रति जवाबदेही को स्पष्ट करने वाला कदम माना।