मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और भीखूभाई दलसानिया ने चार जिलों की कोर कमिटी से किया संवाद

  • Post By Admin on Dec 04 2024
मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और भीखूभाई दलसानिया ने चार जिलों की कोर कमिटी से किया संवाद

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर और शिवहर जिलों की कोर कमिटी के सदस्यों से मुलाकात की। यह बैठक पार्टी संगठन को और मजबूत करने आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करने और कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव साझा करने के लिए आयोजित की गई थी।

बैठक में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन पूरी बिहार में मज़बूत है और आने वाले समय में इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की, ताकि पार्टी को जनहित में और अधिक सफलता मिले।

प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने भी पार्टी की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भाजपा हर वर्ग और हर क्षेत्र में अपना जनाधार बढ़ा रही है और इसके लिए हर जिले के कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी। बैठक में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की और कई सुझाव दिए।