अखिल भारतीय धोबी महासभा का जिला कमिटी चुनाव हुआ सम्पन्न
- Post By Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय धोबी महासभा, मुजफ्फरपुर इकाई का जिला कमिटी चुनाव सन्त गाडगे भवन, सिकन्दरपुर धोबीघाट पर प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महासभा के सभी सदस्य सन्त गाडगे जी की आमद कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
चुनाव से पहले बैठक में वक्ताओं ने धोबीघाटों के निर्माण को लेकर अपनी चिंताएँ व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिकन्दरपुर धोबीघाट सहित अन्य घाटों के निर्माण के लिए जिलाधिकारी से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है। इस पर सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि धोबी घाटों के निर्माण को लेकर अगले महीने पुनः जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में जिला कमिटी और महानगर कमिटी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मनोज कुमार बैठा जिलाध्यक्ष, अर्जन रजक महानगर अध्यक्ष, अमित कुमार लाला महानगर महासचिव, अजय रजक उपाध्यक्ष, बिनोद चौधरी कोषाध्यक्ष, नरेश रजक सह कोषाध्यक्ष, सुरेश रजक मीडिया प्रभारी, रंजीत रजक, शम्भु रजक, संतोष रजक जिला सचिव, बिन्दु देवी महानगर महिला अध्यक्ष, संतोष रजक, छोटे लाल रजक, रिंकी रजक, सुरेश रजक, पंकज कुमार, अरविन्द कुमार संगठन सचिव, निशा देवी, सरिया देवी, सुमन कुमारी, राम किशोर रजक, गणेश रजक, राज कुमार रजक, पिन्टु कुमार, जयमंगल रजक, संतोष रजक, अमोल रजक कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में चयनित हुए।
इस अवसर पर महासभा के सदस्यों ने धोबी समुदाय के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया और धोबी घाटों के निर्माण को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। बैठक में देवन रजक (प्रदेश अध्यक्ष), मनोज कुमार बैठा (जिलाध्यक्ष), अर्जन रजक (महानगर अध्यक्ष), अमित कुमार लाला (महानगर महासचिव) और अन्य सदस्य शामिल थे।