रूस के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने किया सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान

  • Post By Admin on Dec 18 2024
रूस के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने किया सांस्कृतिक विरासत का आदान-प्रदान

मुजफ्फरपुर : रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में रूस के दो सांस्कृतिक प्रतिनिधियों, पलीना और अन्ना ने कॉलेज के रूसी विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बीते मंगलवार को किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने दोनों प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मैथिली गीत से हुई। जो रूस के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के स्वागत के रूप में था। इसके बाद रूस से आईं दोनों प्रतिनिधियों ने अपनी भाषा और सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई। उन्होंने रूसी स्पून वाद्य यंत्र की प्रस्तुति की और इसके विशेष तकनीकी पहलुओं को छात्राओं के साथ साझा किया।

रूसी प्रतिनिधियों ने वैले नृत्य, खानपान, और भेष-भूषा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। जिससे छात्रों को रूस की पारंपरिक और सांस्कृतिक विशेषताओं का अवलोकन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और रूस के बीच संस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों की संस्कृति के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा करना था।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है ताकि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे की सांस्कृतिक धरोहर को समझ सकें। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे जो भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की डॉ. चेतना वर्मा ने किया था। जबकि इस दौरान महाविद्यालय के कई अन्य शिक्षक डॉ. अशोक निगम, डॉ. दिव्या भारद्वाज, डॉ. नीलू, डॉ. विनीता, डॉ. मंजुलश्री, डॉ. प्रियंका, डॉ. जयश्री, डॉ. मिंटू, डॉ. नीलेश लोधी सहित सैकड़ों छात्राएं भी उपस्थित थीं।