राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड की स्थापना पर अरविंद कुमार मुकुल ने दी बधाई

  • Post By Admin on Oct 06 2023
राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड की स्थापना पर अरविंद कुमार मुकुल ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार द्वारा "राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड" की स्थापना की घोषणा से अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित समस्त कायस्थ समाज को शुभकामनाएं दी है।

राज्यों और केन्द्र की अनदेखी से हताश और निराश कायस्थ समाज वास्तविकता में भगवान के भरोसे ही रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस घोषणा से कायस्थ समाज में खुशी का अद्भुत माहौल है, और उम्मीद की एक किरण दिखाई देने लगी है।कायस्थ समाज आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक दृष्टिकोन से पहले से ही पिछड़ा हुआ था, और अब शैक्षणिक दृष्टिकोन से भी पिछड़ रहा है, क्योंकि शिक्षा महंगी हो गई है। इस संदर्भ में, बोर्ड की स्थापना से कायस्थ समाज को संबल मिलेगा, और सरकार कायस्थ समाज के लिए योजनाएं और नीतियां बनाएगी। हम मोदी सरकार, भाजपा शासित प्रदेशों, और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी मांग करते हैं कि बिहार में भी ऐसे ही एक बोर्ड की स्थापना हो, जिससे नौकरी पर आश्रित यह समाज जो आज बेरोजगारी के प्रचंड मार से कराह रहा है, उसको भी नए और अन्य अवसर मिलें।

मैं पुनः राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, राजस्थान सरकार और कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देता हूँ।।"