बिहार सरकार ने किया अधिकारियों का स्थानांतरण, नए पदस्थापन की अधिसूचना जारी

  • Post By Admin on Dec 03 2024
बिहार सरकार ने किया अधिकारियों का स्थानांतरण, नए पदस्थापन की अधिसूचना जारी

पटना : बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए पदों पर नियुक्त किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 7 अधिकारियों को उनके पदों और स्थानों पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।

जिनमें नागरिक सुरक्षा, महानिदेशक जितेन्द्र सिंह, 1994 बैच के कुन्दन कृष्णन् को आतंकवाद निरोधक दस्ता के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर, 1995 बैच के पंकज दाराद, जिनका वर्तमान पदस्थापन पटना में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में, 1997 बैच के संजय सिंह जिनका वर्तमान पदस्थापन पटना में अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में था जिनकी प्रस्तावित पदस्थापन भागलपुर के पूर्वीय क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में, 2001 बैच के शालीन की प्रस्तावित पदस्थापन पटना में विशेष कार्य बल के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में, 2007 बैच के विवेक कुमार जिनकी प्रस्तावित पदस्थापन पटना में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के रूप में, 2008 बैच के विवेकानन्द की प्रस्तावित पदस्थापन पटना में विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में हुई है। इन अधिकारियों को अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।

सरकार के अवर सचिव का आदेश
बिहार सरकार के अवर सचिव (एम० एस० रिज़वानी) ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए और संबंधित सभी अधिकारियों को सूचित किया है। यह अधिसूचना सभी संबंधित विभागों, पुलिस प्रमुखों और अन्य अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। 

इस स्थानांतरण और पदस्थापन से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और समन्वय में और सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा सके।