लालपुर थाना पुलिस ने सात बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, 5 बाइक, 1 स्कूटी और 1 पिस्टल बरामद
- Post By Admin on Dec 03 2024

रांची : लालपुर थाना पुलिस ने सात बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके पास से पाँच बाइक, एक स्कूटी और एक पिस्टल भी बरामद की है। इस मामले की जानकारी सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने लालपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
सिटी एसपी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।