अजीत कुमार ने लोगों को संकल्प सभा में किया आमंत्रित
- Post By Admin on Dec 21 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने आगामी 29 दिसंबर को कांटी क्षेत्र के पानापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली संकल्प सभा को सफल बनाने के लिए एक व्यापक निमंत्रण अभियान शुरू किया। इस अवसर पर उन्होंने कांटी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से संकल्प सभा में शामिल होने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बीते शुक्रवार को बगाही, सलेमपुर, मुस्तफापुर, मिठनसराय, कोठीयापुर, विजयी छपरा, दादर, बैकुंठपुरी, जगदंबा नगर, आवास नगर, श्रीराम नगर, चाणक्यपुरी, सदादपुर, छपरा, कलवारी और मधुबन जैसे गांवों में घर घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें संकल्प सभा के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए। इस अभियान के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की और कार्यक्रम की सफलता के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताई।
अजीत कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली यह संकल्प सभा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि समाज और राजनीति में नई ऊर्जा भरने का एक अवसर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि वे इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इस सभा को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जाएंगे।
इस अभियान में पूर्व मुखिया अशोक पासवान, मुखिया इंद्र मोहन झा, शंभू नाथ चौबे, राम जपु यादव, अनिल कुमार सिंह, साजन सहनी, लाल बाबू सहनी, शिवनाथ शाह, सरपंच पंकज सांवरिया, मंकू पाठक, प्रभाकर चौधरी, शैलेंद्र त्रिवेदी, बम बम शाही, निखिल कुमार, रामनाथ कुशवाहा, गणेश साह, मुकेश साह, चुनचुन सिंह, भरत चौरसिया, महेंद्र सहनी, राजेश चौधरी, पप्पू त्रिपाठी, पिंकेश त्रिपाठी समेत अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल थे।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों में यह अभियान और तेज होगा और हर गांव में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जोश बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें ताकि यह कार्यक्रम सफलता की नई मिसाल कायम कर सके।