सनातन जागरण मंच की बैठक में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
- Post By Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : सनातन जागरण मंच की बैठक बीते रविवार को सिटी पार्क में आयोजित की गई। जिसमें संस्था के संरक्षकों और कार्यकारिणी समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संस्था के संरक्षक के रूप में योग गुरु छठठू सहनी, प्रो. जयप्रकाश सिंह और रामचंद्र सिंह को चुना गया।
वहीं, संस्था के अन्य पदाधिकारियों में परामर्शी के रूप में हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष के रूप में भीष्म प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में उपेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव के रूप में रंजीत कुमार साहु, सचिव के रूप में प्रेमशंकर गुप्ता, संयुक्त सचिव के रूप में विनोद गोस्वामी, संगठन सचिव के रूप में जितेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष के रूप में राजू कुमार और सहकोषाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र साह का चयन किया गया।
इसके अतिरिक्त 23 नए कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी चुने गए। जिनमें प्रमुख नाम राम किशोर गुप्ता, शैलेश कुमार, संजय कुमार रुंगटा, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, तारक कर्मकार, अनिल कुमार, अमर कुमार (योग प्रशिक्षक), मनोज कुमार सिंह, रामसागर गुप्ता, सज्जन बरोलिया, विवेक माखारिया, ई. शशि कुमार सिन्हा, बैजनाथ कुमार, अरुण कुमार, अविनाश कुमार अग्रवाल, राजकुमार उर्फ पप्पूजी, विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पूजी, प्रवीण झा उर्फ पप्पू झा, शशि रंजन कुमार, ललित कुमार उर्फ लालाजी, सुनील कुमार, ज्योति चौधरी और कृष्ण कुमार मिश्रा शामिल हैं।
बैठक में संस्था के विकास और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। सभी नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। सनातन जागरण मंच के इस बैठक और नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में जागरूकता फैलाने और सामाजिक उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।