आईपीएल मुकाबले में आज धोनी की सेना एक बार फिर से विराट के शेर पे भारी पड़ी| पुणे के MCA स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया और 18वे ओवर में ही अपने 10वे मुकाबले में 6 विकेट से 7वी जीत हासिल की|

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत ही ख़राब रही ब्रेंडन मैकुलम दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पे कैच आउट हो गए इसके बाद विराट भी ८ रन बनाकर चलते बने| टीम सौथी और पार्थिव पटेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में स्कोर नहीं बना पाया और विराट की पूरी टीम २० ओवर में ९ विकेट के नुकशान पे १२७ रन बना पाई| जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स कभी दबाब में नहीं दिखी हालाँकि शेन वाटसन आज नाकाम रहे और ११ रन बनाकर यादव के गेंद पे क्लीन बोल्ड हो गए| इसके बाद रायडू (३२), सुरेश रैना (२५) और धोनी (३१) ने टीम को आसान जित दिला दी| धोनी ने २३ गेंदों में १ चौके और ३ छक्कों की मदद से अपने ३१ रन बनाये और अंत तक आउट नहीं हुए|

रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह चमके

जडेजा और हरभजन की फिरकी के सामने विराट के शेर असहाय नजर आये दोनों ने ४, ४ ओवरों में ४.५, ५.५ के औसत से १८ और २२ रन खर्च कर क्रमशः ३, २ विकेट लिए| जडेजा को उनके इस प्रदर्शन के लिए (४, १८, ४.५, ३) मैन ऑफ़ दी मैच के पुरस्कार से नवाजा गया|