धर्म समाचार

दिखाया गया है 221 चीज़े में से 71-80 ।
टरमा बाजार में निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, पूर्व मंत्री ने की भागीदारी
  • Post by Admin on Apr 06 2025

मुजफ्फरपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को कांटी प्रखंड के टरमा बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राज्य के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने विशेष रूप से भाग लिया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त और सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए, जिन्होंने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने शोभायात्रा में शामिल होकर कांटी क   read more

रामनवमी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
  • Post by Admin on Apr 06 2025

मुज़फ्फरपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन विचार प्रसार मंच द्वारा शुक्रवार को गायघाट प्रखंड में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निकली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नगर मंत्री आशुतोष कर्ण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कांटा ठाकुरबाड़ी में विधिवत पूजन कर शोभायात्रा की शुरुआ   read more

नवरात्रि की महाअष्टमी आज, जानें पूजा की विधि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
  • Post by Admin on Apr 05 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार साल भर में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और दो मुख्य नवरात्रि होती हैं। इनमें से शारदीय और चैत्र नवरात्रि प्रमुख मानी जाती हैं। गुप्त नवरात्रि का आयोजन विशेष रूप से तंत्र साधना के लिए किया जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, और इसका समापन नवमी तिथि को होता है। इस बा   read more

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया दादर में रामनवमी मेले का उद्घाटन
  • Post by Admin on Apr 04 2025

मुजफ्फरपुर: कांटी प्रखंड के दादर गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय रामनवमी मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया क   read more

पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी की भव्य तैयारी
  • Post by Admin on Apr 03 2025

पटना: पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि शनिवार रात 2 बजे मुख्य गर्भगृह में जागरण आरती होगी, जिसके बाद सवा 2 बजे से भक्तों के लिए गर्भगृह के द्वार खोल दिए जाएंगे। भक्तजन महावीर और हनुमान जी के विग्रहों की पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे।   read more

चैत्र नवरात्रि 2025: जानें अष्टमी-नवमी तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
  • Post by Admin on Apr 02 2025

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना पूरे श्रद्धा भाव से की जाती है। नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के स्वरूप में पूजित किया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 5 अप्रैल 2025, शनिवार को और राम नवमी 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी। कन्   read more

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आज से शुरू, छठ घाटों की सफाई अंतिम चरण में
  • Post by Admin on Apr 01 2025

पटनाः लोक आस्था का महापर्व चैती छठ इस साल 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होगी, जिसमें व्रती कद्दू-भात ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगे। यह चार दिन तक चलने वाला पर्व है, जो अब अपने अनुष्ठान की शुरुआत कर चुका है और शहर-गांवों में श्रद्धा का माहौल बन चुका है। छठ व्रत को लेकर गंगा समेत जिले की प्रमुख नदियों में श्रद्धालु डुबकी लगाकर पवित्र हो रह   read more

मां चामुंडा मंदिर में नव संवत्सर पर सत्संग सेवा शिविर, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति संकीर्तन
  • Post by Admin on Mar 30 2025

मुजफ्फरपुर : नव संवत्सर दिवस के पावन अवसर पर मां चामुंडा के दरबार में सर्वधर्म सद्भाव एवं स्वधर्म निष्ठा पर आधारित सत्संग सेवा शिविर का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शक्तिपूजा की महिमा और शक्तिपीठ चामुंडा स्थान की विश्वप्रसिद्ध ख्याति पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मानस पाठ, भजन, संत प्रवचन और आरती पूजन मुख्य आकर्षण रहे। शुभनारायण शुभंकर की अध्यक्षता   read more

राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में महाकुंभ, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
  • Post by Admin on Mar 29 2025

अयोध्या : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है और इसके साथ ही अयोध्या में राम नवमी को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलला के मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोजाना 3 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं राम नवमी पर इस संख्या के कई गुना बढ़ने की संभावना है। भव्य आयोजन की तैयारी में प्रशासन अयोध्या के बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भ   read more

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, बाण गंगा में शुरू हुई अत्याधुनिक सुविधाएं
  • Post by Admin on Mar 26 2025

कटरा : मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में अत्याधुनिक कतार परिसर का शुभारंभ कर दिया है। यह नया परिसर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। करीब 10,000 वर्ग फीट में बने इस भव्य कतार परिसर पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। य   read more