भजन संध्या और भंडारे के साथ श्री बाल हनुमान मंडल में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव

  • Post By Admin on Apr 03 2026
भजन संध्या और भंडारे के साथ श्री बाल हनुमान मंडल में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव

मुजफ्फरपुर : शहर के केदारनाथ रोड स्थित श्री बाल हनुमान मंडल के प्रांगण में दो अप्रैल की संध्या को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर धनबाद से आए कलाकार पंकज मोदी तथा कोलकाता से पहुंची गायिका रिंकी गुप्ता ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रात्रि बारह बजे भगवान हनुमान का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भक्ति और उल्लास के माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके साथ ही तीन अप्रैल को भी श्री बाल हनुमान मंडल के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग चार सौ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इनमें विशेष रूप से विश्वनाथ भरतिया, सुरेश खेतान, किशन डागा, पवन सांगानेरिया, कैलाश पालड़ीवाल, संदीप अग्रवाल, संजय सोमानी, सुनील मुंदड़ा, फूलचंद जी, हरि जिंदल, आकाश गढ़ानी, सोहन गढ़ानी, श्याम सुंदर भरतिया, रवि मोटानी और बाबू भाई सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सभी के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।