राजनीति समाचार

दिखाया गया है 908 चीज़े में से 361-370 ।
झारखंड की सियासत में उभरे जयराम महतो, विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे पार्टी का भविष्य
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : झारखंड की राजनीति में एक नया नाम जयराम महतो तेजी से उभर कर सामने आया है। उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) इस बार राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जयराम महतो खुद बोकारो के बेरमो और गिरडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। उनका राजनीतिक सफर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ था जब उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया   read more

राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ से आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 उम्मीदवार को सीट मिले : शशि सिंह यादव               
  • Post by Admin on Nov 23 2024

हाजीपुर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) शशि सिंह यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मांग किया कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (पंचायती राज प्रकोष्ठ) सशक्त प्रकोष्ठों में से एक है। इसलिेए आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ से कम से कम दस राजद पदाधिकारी को विधानसभा में टिकट मिल   read more

कैलाश गहलोत ने आप से दिया था इस्तीफा, थाम बीजेपी का हाथ, मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Nov 23 2024

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से हाल ही में इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले कैलाश गहलोत को बड़ी जिम्मेदार सौंपी है। दिल्ली बीजेपी ने उन्हें चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को छोड़ना उनके लिए बहुत कठिन फैसला था लेकिन यह ज   read more

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे और यह चुनाव राज्य के कई दिग्गज नेताओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 81 सीटों पर हुए चुनाव में जहां कुछ प्रत्याशी जीत का जश्न मनाएंगे वहीं कईयों को हार का सामना भी करना पड़ेगा। इस चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोर   read more

संगठन महापर्व को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई समीक्षा बैठक 
  • Post by Admin on Nov 22 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला भाजपा की एक बैठक हुई। जिसमें ऑफलाइन प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सभी बूथ पर सभी बूथ अध्यक्षों को प्राथमिक सदस्यता की ऑफलाईन पंजी दी गई थी। उस पंजी को जल्द से जल्द जमा करा कर सभी बूथ अध्यक्ष को सक्रिय सदस्य बनान   read more

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि बीती, चुनाव प्रक्रिया पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
  • Post by Admin on Nov 22 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए अभ्यर्थिता वापसी की गुरुवार को अंतिम तिथि थी। निर्धारित समय 3:00 बजे अपराह्न तक कोई भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी नहीं की गई। जिससे सभी नामांकित उम्मीदवारों की सूची अब स्थिर हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई: नाम वापसी के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम ने सभी उम्मीद   read more

जेएमएम ने 59 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा
  • Post by Admin on Nov 22 2024

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इंडिया गठबंधन झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 59 पर जीत दर्ज करेगा। भट्टाचार्य ने कहा, "झारखंड के मतदाता बीजेपी की नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं और बदलाव के लिए तैयार हैं। गठबंधन के तहत हम मजबूती से चुनाव लड   read more

राजद शासनकाल के बारे में  श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती : चितरंजन गगन
  • Post by Admin on Nov 22 2024

पटना : राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने राज्य सरकार से राजद शासनकाल और एनडीए शासनकाल में बिहार के शैक्षणिक स्थिति के सम्बन्ध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। गगन ने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु अधिवेशन भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में राजद शासनकाल के बारे में दुष्प्रचार किया गया है कि उस समय न शिक्षकों की कोई ब   read more

चुनाव के बाद रिलैक्स मूड में नजर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • Post by Admin on Nov 22 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हेमंत सोरेन पूरी तरह से रिलैक्स दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा है कि चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण। सीएम ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उन तस्वीरों में हेमंत सोरेन के सिर पर कल्पना सोरेन तेल की मालिश करती नजर आ रही हैं।  इससे पहले सीएम ने झामुमो के सभी प्रत्याशियों और   read more

झामुमो ने जारी किया अपना एग्जिट पोल 59 सीटों पर जीत का दावा, भाजपा ने किया पलटवार
  • Post by Admin on Nov 22 2024

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी किया है, जिसे उन्होंने 'एग्जैक्ट पोल' नाम दिया है। इस पोल में झामुमो और उसके सहयोगी दलों की 59 सीटों पर जीत का दावा किया गया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनके अनुसार, राज्य के 11 जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खाता भी नहीं खोल पाएगी। झाम   read more