वोट के लिए नेता बन रहें भिखारी : टी राजा सिंह लोध

  • Post By Admin on Jun 11 2018
वोट के लिए नेता बन रहें भिखारी :  टी राजा सिंह लोध

न्यूज़ डेस्क :- रमज़ान के पाक महीने में जहाँ हर छोटे-बड़े नेता इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहें हैं वही भाजपा के विधायक ने फिर से एक विवादित बयान दिया है।  तेलंगाना भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने कहा कि, वोट के लिए इफ़्तार पार्टी देना भिखारी बनने जैसा है। 

तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि 'इन दिनों कई नेता इफ्तार पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें वह मुस्लिम टोपी और सेल्फी खिंचवाते नजर आते हैं। वहीं जो इन आयोजनों में शिरकत करते हैं वह 'वोट के भिखारी' हैं। क्या ऐसे ही सबका विकास होगा?' 

उन्होंने आगे कहा 'हिंदू धर्म में सबका सम्मान करने की सिख दी जाती है। लेकिन अन्य धर्मों में हिंदुओं को काफिर कहा जाता है, इसलिए मैं ऐसे लोगों के साथ इफ्तार जैसे आयोजन में नहीं बैठ सकता हूं।' इससे पहले टी राजा ने कहा था कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीते दिनों इफ्तार पार्टी पर 66 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्ची की। 

देखते हैं अब उनके इस विवादित बयान के बाद विपक्षी दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है।