मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर आज भाजपा सांसद प्रत्याशी राजभूषण निषाद ने उद्योगपति राजीव कुमार शर्मा, भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य श्री शैलेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री श्री विकास चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश रंजन, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री मिश्रीलाल शाह, भाजपा जिला मंत्री श्री अनिल कुमार सिंह एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुजफ्फरपुर के विकास और समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक के दौरान जिले के विकास की बात भी कही गई।
राजभूषण निषाद ने कहा, "इस संकल्प को साकार करने के लिए आप सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। मैं मुजफ्फरपुर के उत्थान के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हम सभी मिलकर जल्द ही एक सुविकसित, सुशासित मुजफ्फरपुर का सपना साकार करेंगे। आप सभी का समर्थन हमेशा बना रहे।"




















