बिलासपुर-रायपुर: शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता लिया है। मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव सहित भाजपा दिग्गज नेता मौजूद थे। बिलासपुर विधानसभा से साढ़े तीन सौ लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई है। ये सभी लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो बीजेपी में शामिल हुए है। डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने सभी को गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई है। वहीं मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस की जहाज डूब गई है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो में आउट होगी। क्योंकि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद देने जा रही है।
2 हजार से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता




















