झारखंड समाचार
- Post by Admin on Aug 07 2026
रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ प्रस्तावित वार्ता से पहले राज्य सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि सरकार केवल छात्रों से सीधे संवाद करेगी और किसी बाहरी व्यक्ति को वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाएगी। मंत्री ने आंदोलनरत छात्रों द्वारा सरकार को सौंपी गई read more
- Post by Admin on Aug 07 2026
रांची : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों से अवैध धन उगाही के मामले में सीआईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। गुरुवार को सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछता read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि पर read more
- Post by Admin on Mar 23 2026
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे 500 पाउंड का जिंदा बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बालू खुदाई के दौरान जमीन के अंदर दबा यह खतरनाक बम मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। जानकारी के अनुसार, यह बम 21 मार्च को पानीपड़ा नागुड़साई इलाके में उस समय मिला जब ग्रामीण नदी किनारे बालू निकाल रहे ठread more
- Post by Admin on Dec 28 2025
धनबाद : झारखंड के धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में नवजात शिशु की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गà read more
- Post by Admin on Dec 22 2025
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क आवासीय कोचिंग की पहल शुरू की है। रांची के हिंदपीढ़ी में स्थापित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान’ का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस संस्थान के संचालन के लिए राज्य सरकार ने देश की à read more
- Post by Admin on Dec 16 2025
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार आधी रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंतामणी देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रशांत कुमार करीब 15 दिन पहल read more
- Post by Admin on Dec 07 2025
देवघर : दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को देवघर एम्स का विस्तृत निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नड्डा ने अस्पताल में चल रही क्लिनिकल और संस्थागत गतिविधियों की समीक्षा करते हुए इमरजेंसी विभाग, 20-बेड ऑब्जर्वेशन वार्ड और इमरजेंसी ओटी का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में मरीजोà read more
- Post by Admin on Nov 21 2025
रांची/कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला चोरी, अवैध खनन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये नकद और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए जाने की सूचना है। बरामद कैश की गिनती के लिए नोट-काउंटिंग मशीनें मंगाई जा रही हैं। हालांकि, ईडी की ओर से आधिकारठread more
- Post by Admin on Nov 10 2025
गढ़वा : बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले झारखंड और बिहार की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। सुरक्षा के इस बंदोबस्त का असर अब आम मतदाताओं पर भी दिखने लगा है। झारखंड के गढ़वा जिले में बिहार के लगभग 40 से 50 मतदाता फंसे हुए हैं, जो सोन नदी पार कर अपने गांव लौटना चाहते हैं ताकि मतदान कर सकें। प्रशासन ने सोन नदी में नावों का परिचालन रोक दिया है, जिससे ये मतदाता बिहार नहीठread more