रांची समाचार
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : कांके रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी देने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले अपराधी के बारे में जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि रंगदारी का मैसेज भेजने वाला व्यक्ति रांची के कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव का 23 वर्षीय मोहम्मद मोईज है जो नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और फिलहाल बेरोजगार है। घटना के बाद से वह फरार है। संजय सेठ को शुक्रवार read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : झारखंड विधानसभा में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद हेमन्त सरकार (हेमन्त 2.0) का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर चार आईपीएस और 12 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 2000 सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विधानसभा के आसपास यातायात में कोई भी परेशान read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए 10 स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। रांची में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। निर्धारित स्पी read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया में हाइवा की चपेट में आने से घायल आकाश मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डेड बॉडी के साथ पिठोरिया थाना का घेराव किया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : झारखंड सरकार ने खनन क्षेत्र से अधिक राजस्व सृजन की रणनीतियों को समझने और अपनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को ओडिशा भेजने की घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य ओडिशा के खनन क्षेत्र की प्रभावी नीतियों और रणनीतियों का अध्ययन करना है। झारखंड, जो भारत के खनिज भंडार का 40% हिस्सा रखता है। खनन से सालाना लगभग 11,000-12,000 करोड़ रुपये का राजस्व अ read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय पुंदाग रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोरिंग गाड़ी (TN88W4887) की चपेट में आने से 55 वर्षीय नन्हू बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नयासराय कुटे के रहने वाले थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुंदाग रोड को जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय अपनी टीम के सा read more
- Post by Admin on Dec 09 2024
रांची : सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले ही डॉ. इरफान अंसारी ने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने घोषणा की कि किसी मरीज की निजी अस्पताल में मृत्यु होने पर बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले अस्पताल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि "निजी अस्पतालों के read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत दे दी है। मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार पूजा सिंघल पिछले 28 महीनों से जेल में बंद थीं। यह मामला मनरेगा घोटाले और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। पूजा सिंघल पर मनरेगा फंड के दुरुपयोग और 18 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। ईडी (प्रवर्तन निदेशाल read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
रांची : मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर झारखंड राज्य पर 8 और 9 दिसंबर को देखने को मिल सकता है। इसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होगा। 8 दिसंबर को राज्य के 10 जिलों में हल्की बारिश हो सक read more
- Post by Admin on Dec 07 2024
रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से शुक्रवार सुबह अज्ञात शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय डैम में तैरते हुए शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कुछ दिन पुराना हो सकता है लेकिन इसकी पुष् read more