हिन्दपीढ़ी में लकड़ी पुल के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
- Post By Admin on Dec 10 2024

रांची : हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर में लकड़ी पुल के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को घेर लिया।
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष आंकी गई है। शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं लेकिन मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। निजाम नगर में इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो वे तुरंत हिन्दपीढ़ी थाना से संपर्क करें।