जम्मू और कश्मीर समाचार

दिखाया गया है 70 चीज़े में से 21-30 ।
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी श्रद्धा की लहर, अब तक 21,000 से अधिक श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन
  • Post by Admin on Jul 06 2025

श्रीनगर : कश्मीर घाटी की बर्फीली वादियों में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगातार जारी है। तीन दिन पहले शुरू हुई इस साल की अमरनाथ यात्रा में अब तक 21,000 से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के तीसरे दिन रविवार को 7,208 श्रद्धालुओं का नया जत्था दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। एक का   read more

अमरनाथ यात्रा : रामबन में तीर्थयात्रियों की तीन बसों में भिड़ंत, 36 श्रद्धालु घायल
  • Post by Admin on Jul 05 2025

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी तीन बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अन्य वाहनों से उनकी यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पास उस समय हुई, ज   read more

बम-बम भोले के जयकारों संग अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना
  • Post by Admin on Jul 02 2025

जम्मू : भगवान भोलेनाथ के जयकारों से बुधवार सुबह पूरा जम्मू गूंज उठा, जब अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने पूजा के बाद श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। पहले चरण में करीब 4500 श्रद्ध   read more

अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, उधमपुर के जंगलों में जैश का एक आतंकी ढेर
  • Post by Admin on Jun 27 2025

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकियों की घुसपैठ और हमले की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। उधमपुर जिले के दूरदराज के पहाड़ी इलाके बसंतगढ़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक शीर्ष आतंकी को मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों ने अब भी तीन आतंकियों को घेर रखा है और पूरे इलाके में ‘ऑपरेश   read more

अमरनाथ यात्रा : उधमपुर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए 26 लॉजमेंट सेंटर्स, 6,500 यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था
  • Post by Admin on Jun 26 2025

उधमपुर : आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में उधमपुर जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में 26 लॉजमेंट सेंटर्स स्थापित किए हैं, जहां कुल 6,500 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिला आयुक्त सलोनी राय स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही ह   read more

उधमपुर में जैश आतंकियों से मुठभेड़, 6 पैरा स्पेशल फोर्स ने घेरा कुरु नाला क्षेत्र
  • Post by Admin on Jun 26 2025

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ बसंतगढ़ के कुरु नाला इलाके में हो रही है, जहां सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। मुठभेड़ में भारतीय सेना की 6 पैरा स्पेशल फोर्स भी तैनात है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह इलाके में आतंकियों की म   read more

भारी बारिश से माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी और केबल कार सेवाएं स्थगित
  • Post by Admin on Jun 24 2025

रियासी : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के नए हिमकोटि मार्ग पर सोमवार को तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो गई। मंगलवार को भी इसका असर जारी रहा। मार्ग पर गिरे मलबे और पत्थरों के कारण बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। श्राइन बोर्ड के कर्मियों ने पुलिस और प्रशासन की मदद से राहत व मार्ग बहाली क   read more

नया भारत अब आतंकवाद का शिकार नहीं, ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा : राजनाथ सिंह
  • Post by Admin on Jun 21 2025

उधमपुर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के सैनिकों से बातचीत करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की मजबूत नीति का संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “नया भारत अब आतंकवाद का शिकार नहीं होगा” और यह भी बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह केवल एक विराम है। राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश को चेतावनी दे   read more

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
  • Post by Admin on May 22 2025

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के छात्रु इलाके के सिंहपोरा गांव में हो रही है, जहां सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकियों को घेर लिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने खुद को   read more

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर जारी, 20 लाख रुपए का इनाम घोषित
  • Post by Admin on May 13 2025

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। हमले में शामिल तीन आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक कर दिए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। इन आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन आतंक   read more