जम्मू और कश्मीर समाचार

दिखाया गया है 87 चीज़े में से 1-10 ।
लद्दाख में भूकंप से दहशत, यमुना घाटी तक महसूस हुआ कंपन
  • Post by Admin on Aug 13 2026

लेह : लद्दाख में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। केंद्र शासित प्रदेश के लेह क्षेत्र में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र किस क्षेत्र में था, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अचानक आए झटक   read more

PoJK में चुनाव के बीच बवाल, भारत बोला- गोलियों और दमन से नहीं छिपेगी हकीकत
  • Post by Admin on Aug 05 2026

जम्मू: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विधानसभा चुनावों के बीच जारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि PoJK में कराया जा रहा चुनावी अभ्यास केवल एक "दिखावा" है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान के अवैध कब्जे और क्षेत्र में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को छिपाना है। मंगलवार को विदेश मं   read more

जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन से बंद, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
  • Post by Admin on Aug 04 2026

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से घाटी और जम्मू के बीच हजारों यात्री, पर्यटक और श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल विशेष ट्रेन सेवा शुरू कर राहत पहुंचाई है। करीब 250 किलोमीटर लंबा   read more

अनंतनाग में आतंकियों का हमला, ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद
  • Post by Admin on Jul 23 2026

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बुधवार को पुलिस बल को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। लाल चौक इलाके में हुई फायरिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्   read more

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का कहर: बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही
  • Post by Admin on Jul 19 2026

श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दलों को तैनात किया गया है। राजौरी जिले में   read more

'बम-बम भोले' के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, पहले दो जत्थे रवाना
  • Post by Admin on Jul 03 2026

पहलगाम/श्रीनगर : बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। अगले 57 दिनों तक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन करेंगे। यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी और इस दौरान चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के उ   read more

श्रीनगर-लेह मार्ग पर हादसा, सीआरपीएफ के छह जवान जख्मी
  • Post by Admin on Jul 03 2026

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग स्थित गगनगीर सुरंग के समीप हुई, जहां सीआरपीएफ का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के   read more

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे सीडीएस
  • Post by Admin on Jun 27 2026

श्रीनगर : श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की शुरुआत से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि शनिवार को कश्मीर पहुंचकर यात्रा मार्गों, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, सीडीएस श्रीनगर स्थित 15 कोर मुख्यालय में प   read more

भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक बनी जोजिला टनल, ब्रेकथ्रू सफल
  • Post by Admin on Jun 09 2026

श्रीनगर : भारत की बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी जोजिला सुरंग परियोजना ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। कश्मीर और लद्दाख को हर मौसम में जोड़ने वाली इस रणनीतिक सुरंग का अंतिम ब्रेकथ्रू ब्लास्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 11,600 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित लद्दाख के मिनिमार्ग में ईस्ट पोर्टल के पास रिम   read more

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने शुरू किया ऑपरेशन शेरवाली
  • Post by Admin on May 23 2026

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के मुगलान इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाबलों ने इस अभि   read more