हिमाचल प्रदेश समाचार
- Post by Admin on Mar 07 2023
शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर में शिमला-कालका नेशनल हाइवे पर आज (मंगलवार) सुबह 9:20 तेज रफ्तार कार (एचपी02A1540) ने नौ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। रफ्तार का यह जानलेवा कहर पीएनबी बैंक के पास से गुजर रहे मजदूरों पर टूटा। चारों घायल मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह जानकारी धर्मपुर के डीएसपी प्रणव चौहान ने दी। डी read more
- Post by Admin on Feb 10 2023
पालमपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिहार में जाति आधारित जनगणना करवा रहे हैं। उस पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शान्ता कुमार ने शुक्रवार को यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से घबरा कर अंग्रेजों ने भारत को हमेशा गुलाम रखने के लिए दो निर्णय किये थे। हिन्दु-मुस्लिम को लड़ाना read more
- Post by Admin on Feb 10 2023
शिमला : लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी पर जूनियर महिला अधिकारी ने यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आरोपित अधिकारी लोकनिर्माण विभाग में एक्शन के पद पर तैनात है, जबकि पीड़ित इसी महकमे में जूनियर इंजीनियर (जेई) है। ऑफिसियल टूर के दौरान एक रेस्ट हाउस में पेश आई इस घटना से विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में एफआईआ read more
- Post by Admin on Feb 07 2023
शिमला : राजधानी शिमला में एक युवती ने 28 वर्षीय युवक पर शादी का वायदा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक और पीड़िता एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले के अनुसार आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया है। इस मामले से पीड़ित युवती ने बालूगंज थाने में आरोपी read more
- Post by Admin on Feb 06 2023
शिमला : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हिमस्खलन की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन के दो मजदूरों की मौत हुई है और एक लापता है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। लापता युवक की तलाश जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता के मुताबिक मृतक मजदूरों की पहचान 19 वर्षीय राम बुद्ध निवासी नेपाल और राकेश निवासी चंबा के रूप read more
- Post by Admin on Jan 30 2023
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के पर्वतीय जिलों में पिछले दो दिनों से बर्फबारी जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण यातायात, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों read more
- Post by Admin on Jan 28 2023
शिमला: हिमाचल प्रदेश में फट्टे गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी नोट मिलने से पुलिस व खुफिया एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। 10 रुपये का पाकिस्तानी नोट गुब्बारे के साथ खेत में पड़ा मिला। नोट बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। ये मामला जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी में सामने आया है। यहां के टिक्करी गांव में एक खेत में गुब्बारे के साथ पाकिस्तान के दस रुपये का एक read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लोगों को सफेद आफत का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़ दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से भारी बारिश व बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे राज्य में शीतलहर में और इजाफा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 29 व 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश-बर्फब read more
- Post by Admin on Jan 14 2023
शिमला: हिमाचल प्रदेश की उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के बीच शनिवार तड़के आठ मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों के पास रहा। भूकंप के झटके चंबा जिला के सीमावर्ती गांवों में भी महसूस हुए। दो बार भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। कांगड़ा और चंबा के निवासियों के जेहन में 118 साल पहले आए विनाशकारी भूकंप की भयावहता read more
- Post by Admin on Jan 07 2023
कुल्लू : जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का शुक्रवार देर रात के समय समापन किया गया। विंटर कार्निवल का आकर्षण विंटर क्वीन तथा विभिन्न प्रतियोगिता का भी परिणाम घोषित किया गया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में इस वर्ष मंडी की रहने वाली आरजू राणा विंटर क्वीन का खिताब अपने नाम किया है तो शिमला की रहने वाली नितिका फर्स्ट रनर अप तो वहीं बंज़ा read more