गुजरात समाचार

दिखाया गया है 62 चीज़े में से 11-20 ।
अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए 90,000 करोड़ के पार, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी ने दी रफ्तार
  • Post by Admin on Aug 28 2025

अहमदाबाद : अदाणी समूह ने गुरुवार को ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बताया कि 12 महीनों के आधार पर अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए (EBITDA) पहली बार 90,572 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही का ईबीआईटीडीए भी रिकॉर्ड स्तर 23,793 करोड़ रुपए पर रहा। समूह ने बताया कि कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस—जिसमें यूटीलिटी, ट्रा   read more

गुजरात को 5400 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
  • Post by Admin on Aug 25 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी 25 और 26 अगस्त को अहमदाबाद और अन्य स्थानों पर इन परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज, 25 अगस्त और कल, 26 अगस्त को मैं गुजरात में रहूंगा। 5400   read more

पीएम मोदी का गुजरात दौरा : उत्तर गुजरात को देंगे 307 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • Post by Admin on Aug 22 2025

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे और इस दौरान उत्तर गुजरात को 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा जिलों में सड़क एवं भवन विभाग की 6 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। इन परियोजनाओं से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम या   read more

गुजरात ATS की बड़ी कार्यवाई, पाक सेना और ISI से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर'विरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश
  • Post by Admin on Jul 24 2025

अहमदाबाद : देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात एटीएस ने दिल्ली, नोएडा और गुजरात में संयुक्त अभियान चलाकर अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना के इशारे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। गुजरात एटीएस के अनुसार, ये आतंकी   read more

सूरत एयरपोर्ट पर सबसे बड़ी गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़, 28 किलो सोने का पेस्ट जब्त
  • Post by Admin on Jul 23 2025

सूरत : सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी की अब तक की सबसे बड़ी साजिश को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने नाकाम कर दिया है। दुबई से लौटे एक भारतीय दंपती के पास से 28 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कैसे पकड़ा गया तस्कर जोड़ा? 20 जुलाई की रात एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-174) से दुबई से सूरत पहुंच   read more

गुजरात पुल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 15, चार अब भी लापता, राहत कार्य जारी
  • Post by Admin on Jul 10 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा के पास बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने से मचे कोहराम में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बृहस्पतिवार को तीन और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा सामने आया है, जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आणंद जिले के मुजपुर के पास स्थित गंभीरा पुल अचानक ढह गया और च   read more

वडोदरा पुल हादसा : महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल ढहा, 9 की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Jul 09 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो नदी में गिर गए। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुल के टूटने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात कर द   read more

अहमदाबाद में पहली बार भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह
  • Post by Admin on Jun 27 2025

अहमदाबाद : अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा पारंपरिक भव्यता, श्रद्धा और नए इतिहास के साथ आरंभ हुई। इस वर्ष पहली बार भगवान जगन्नाथ को ओडिशा के पुरी की तर्ज पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया, जो शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर मंगला आरती में सपरिवार भा   read more

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में खुलासा, तीन महीने पहले ही बदला गया था विमान का इंजन
  • Post by Admin on Jun 18 2025

अहमदाबाद : एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दाहिने इंजन को महज तीन महीने पहले बदला गया था। मार्च 2025 में हुए इस इंजन प्रतिस्थापन के बावजूद उड़ान भरने के चंद सेकेंडों में ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज छात्रावास से टकराकर क्रैश हो गया। जांच एजेंसियों   read more

एअर इंडिया विमान हादसा : ब्लैक बॉक्स मिला, जांच में मिल सकता है बड़ा सुराग
  • Post by Admin on Jun 14 2025

अहमदाबाद : अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। विमान के मलबे से एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इस हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। गुजरात एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) को सुरक्ष   read more