नई दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Jan 30 2023
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेज गिरावट के बाद मजबूती लौटी। नुकसान पर खुलने के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त हासिल कर ली है। निवेशकों पर शुरुआती कारोबार में वैश्विक बाजार का दबाव दिखा, लेकिन जल्द ही उनका सेंटिमेंट बदला और खरीदारी शुरू कर दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 230 अंक टूट कर 59101 के स्तर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) read more
- Post by Admin on Jan 30 2023
नई दिल्ली: कृतज्ञ राष्ट्र ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें भावपूर्ण याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह ट्वीट किय read more
- Post by Admin on Jan 29 2023
नई दिल्ली: टेरर फंडिंग केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक कोर्ट के आदेश पर रविवार को श्रीनगर के राजबाग स्थित अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को कुर्क कर दिया है। इस बाबत एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम रविवार की सुबह हुर्रियत के दफ्तर पहुंची और उनके दफ्तर के परिसर की बाहरी दीवार पर कुर्की का नोटिस चिपका दिया। नो read more
- Post by Admin on Jan 28 2023
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई-30 और मिराज-2000 के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन हवा में टकराने के बाद एक विमान का मलबा मध्य प्रदेश के मुरैना तो दूसरे का मलबा राजस्थान के भरतपुर में गिरा है। सुखोई विमान के दोनों पायलट घायल हुए हैं, जबकि राजस्थान में गिरे मिराज विमान क read more
- Post by Admin on Jan 28 2023
नई दिल्ली : बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में शुक्रवार देर रात हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श् read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे संस्थान करें ताकि सच सामने आ सके। रमेश read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली: टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण को एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विल्सन कैंपबेल ने बहुत कम समय में उल्लेखनीय प्रगति की है। एयर इंडिया भविष्य के विकास को शक्ति देने के लिए नए विमानों के "ऐतिहासिक" आदेश को अंतिम रूप दे रही है और अपने पांच साल के रोडमैप 'विहान' को हासिल करने और एयर इंडिया को दुनिया की सर्वश्रेष् read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय सीमा में लगातार चीन का अतिक्रमण बढ़ रहा है। यह गंभीर मुद्दा है और संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पूर्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन ने हमारे 26 गश्त प्वाइंट पर कब्जा कर लिया है। खेड़ा ने कहा कि बीते दिनों गृह मं read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान की हठधर्मिता की वजह से सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए उसे नोटिस जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की गलत कार्यवाईयों ने सिंधु जल संधि के प्रावधानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इस वजह से केंद्र को संशोधन के लिए उचित नोटिस जारी करने पर विवश होना पड़ा। भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को अक्षरश: लागू करने का read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को कुछ पाने के लिए शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। कुछ बच्चे परीक्षा में चीटिंग करने पर अधिक ध्यान देते हैं। ऐसे बच्चों अगर अपना ध्यान सृजनात्मकत और सकारात्मक क्षेत्र में लगाएं तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के read more