नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,502 चीज़े में से 501-510 ।
भारत में टेस्ला का धमाकेदार डेब्यू : एक बार चार्ज में 622 KM दौड़ेगी इलेक्ट्रिक SUV, कीमत 60 लाख से शुरू
  • Post by Admin on Jul 16 2025

नई दिल्ली : एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में कंपनी ने अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया, साथ ही टेस्ला मॉडल Y SUV की आधिकारिक लॉन्चिंग भी कर दी। कंपनी के मुताबिक, मॉडल Y एक बार फुल चार्ज में 622 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। यह कार दो व   read more

कल की तकनीक से आज की जंग नहीं जीती जा सकती, CDS अनिल चौहान ने दिए स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के संकेत
  • Post by Admin on Jul 16 2025

नई दिल्ली : भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने स्पष्ट कहा है कि आगामी युद्धों का भविष्य तकनीक तय करेगी, और भारत को अब विदेशी उपकरणों पर निर्भर रहने की बजाय स्वदेशी तकनीक को अपनाना होगा। मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन और नई युद्ध प्रणालियां अब जंग के मैदान में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पाकिस्   read more

मॉनसून सत्र : 21 जुलाई से संसद में पेश होंगे 8 बड़े विधेयक, इनकम टैक्स कानून में भी संशोधन तय
  • Post by Admin on Jul 16 2025

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र अब 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। सत्र के दौरान कुल 8 नए विधेयक पेश किए जाने हैं, जिनमें इनकम टैक्स, शिक्षा, खनिज नीति और खेल प्रशासन जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े बिल शामिल हैं। 13 और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोई कार्यवाही नहीं होग   read more

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी फिलहाल टली, यमन में बचाने की आखिरी कोशिशें जारी
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : यमन में मौत की सजा का सामना कर रहीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया को बड़ी राहत मिली है। बुधवार, 16 जुलाई को होने वाली फांसी को फिलहाल टाल दिया गया है। यह जानकारी ‘सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल’ के वकील सुभाष चंद्रन ने मंगलवार को दी। हालांकि अभी नई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन भारत सरकार और कई संगठनों के स्तर पर अंतिम प्रयास तेज हो गए हैं। वकील सुभाष च   read more

शुभांशु की अंतरिक्ष से वापसी पर बोले मंत्री जितेंद्र सिंह – भारत ने रचा नया इतिहास, पीएम मोदी की नीति से मजबूत हुई भारत की स्पेस इकोनॉमी
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : अंतरिक्ष मिशन से सकुशल लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक सफलता पर देश भर में गर्व की लहर है। इस कड़ी में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी शुभांशु की उपलब्धि को भारत की वैश्विक साख के लिए "मील का पत्थर" बताया है। उन्होंने कहा कि इसरो और स्पेसएक्स के सहयोग से संपन्न हुआ यह मिशन भारत की अंतरिक्ष शक्ति को दुनिया   read more

अंतरिक्ष मिशन से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- गगनयान की दिशा में मील का पत्थर
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन के रोमांचक अंतरिक्ष मिशन के बाद सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री—अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी सुरक्षित लौटे। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने 23   read more

रोजाना कुछ मिनट की सैर से सुधरेगी सेहत, अपनाएं ये 5 आसान उपाय
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोग सेहत की अनदेखी कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना कुछ मिनट की सैर (Walking) भी शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, अधिकांश लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं कर पाते। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि सही तरीके अपनाए जाएं तो टहलने की आदत न सिर्फ जीवनशैली में शामिल क   read more

ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इन 5 आदतों से तुरंत करें तौबा
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : बढ़ते प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और खराब खान-पान के चलते मुंहासों की समस्या अब केवल किशोरों तक सीमित नहीं रही है। युवाओं से लेकर वयस्क तक, बड़ी संख्या में लोग त्वचा संबंधी इस समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा की देखभाल के साथ-साथ खानपान की आदतें भी मुंहासों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आम खाद   read more

आईटीआर में फर्जी छूट और कटौती का खेल बेनकाब, देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी तेज
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : आयकर रिटर्न (आईटीआर) में फर्जी कटौती और छूट का दावा कर सरकार को चूना लगाने वालों के खिलाफ आयकर विभाग ने देशव्यापी कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने सोमवार को जानकारी दी कि विभाग ने 150 से अधिक स्थानों पर वेरिफिकेशन ड्राइव चला रखी है, जिसमें डिजिटल रिकॉर्ड समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जांच में एक संगठित रैकेट का खुलासा ह   read more

बीजिंग में कूटनीतिक गर्माहट : एस. जयशंकर की शी जिनपिंग से अहम मुलाकात, भारत-चीन संबंधों में दिखी नई ऊर्जा
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली/बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय बाद कूटनीतिक संवाद की नई लहर देखने को मिली है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने दो दिवसीय चीन दौरे के दौरान मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह ऐतिहासिक मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तियानजिन बैठक से इतर हुई, जिसे द्विपक्षीय संबंधों में नई प्रगति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जयशंकर ने मुलाकात के   read more