समस्तीपुर समाचार

दिखाया गया है 221 चीज़े में से 31-40 ।
कोपड़िया स्टेशन पर 230 अवैध दुकानों को हटाकर रेलवे भूमि हुआ अतिक्रमण मुक्त
  • Post by Admin on Mar 01 2025

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के कोपड़िया स्टेशन के रेल परिक्षेत्र में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कोपड़िया स्टेशन के इर्द-गिर्द तथा समपार संख्या 11 से कोपड़िया स्टेशन के बीच स्थित रेल भूमि पर अवैध रूप से बने 230 दुकानों, झोपड़ियों और अन्य अस्थायी तथा स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीनों से तोड़ा गया और अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया गया।   read more

भाकपा माले ने बदलो बिहार महाजुटान रैली में भागीदारी का किया आह्वान 
  • Post by Admin on Feb 28 2025

समस्तीपुर : भाकपा-माले ने आगामी 2 मार्च को पटना में आयोजित ‘बदलो बिहार महाजुटान रैली’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस कड़ी में, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य और पंचायत प्रभारी रौशन कुमार ने महमदा पंचायत में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। रौशन कुमार ने कहा कि पार्टी इस रै   read more

केसीसी लाभार्थियों के लिए ऋण सीमा वृद्धि की सुविधा : क्षेत्रीय प्रबंधक
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में ऋण वितरण कैंप "संकल्प" का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी, एलडीएम एवं डीडीएम नाबार्ड की गरिमामयी उपस्थिति में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 350 लाभार्थियों को 5 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया। दक   read more

प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट-भ्रष्टाचार का खेल, दलालों की चांदी
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में भ्रष्टाचार और ठगी का बड़ा मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचायत स्तर पर दलालों की टीम सक्रिय है, जिसमें आवास सहायक, विकास मित्र और पंचायत प्रतिनिधियों की संलिप्तता बताई जा रही है।   सूत्रों के अनुसार, गरीब और अमीर सभी का डाटा मात्र 2,000 रुपए में एंट्री किया जा रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि यो   read more

नुक्कड़ सभा के माध्यम से महाजुटान रैली में भाग लेने का आह्वान
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली भाकपा माले की महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए ताजपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में स्थानीय निवासियों से अपने हक-अधिकारों के लिए बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की गई।   सभा की अध्यक्षता मो० एजाज ने की, जबकि संचालन प्रभात रंजन गुप्ता (भाकपा माल   read more

महाशिवरात्रि पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मोरवा प्रखंड में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर श्री रामचंद्र अस्पताल के निदेशक, समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ. मनोज   read more

हेल्प टीम के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित, दर्जनों ने किया रक्तदान
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समस्तीपुर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हेल्प टीम के तत्वावधान में बीते मंगलवार को ठाकुर प्रसाद एंड ग्रैंड सन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब ढाई दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। हेल्प टीम के संस्थापक कमल किशोर ने इस अवसर पर कहा कि रक्त की कमी को देखते हुए य   read more

त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में आगंतुकों ने शिवध्वज के नीचे लिया शुभ संकल्प
  • Post by Admin on Feb 26 2025

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ताजपुर रोड स्थित सेवाकेंद्र में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन समारोह का उद्घाटन मुजफ्फरपुर से पधारीं बिहार सेवाकेंद्र की संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, हसनपुर शुगर मिल के यूनिट हेड आरके तिवारी, सुधा डेयरी के एमड   read more

2 मार्च को पटना महाजुटान रैली में ताजपुर की बड़ी भागीदारी का आह्वान
  • Post by Admin on Feb 24 2025

समस्तीपुर : भाकपा माले ने आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित “बदलो बिहार महाजुटान रैली” में ताजपुरवासियों से बड़ी भागीदारी की अपील की है। ताजपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर इस रैली को सफल बनाने की मुहिम जारी है। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने रैली के महत्व और उसमें भागीदारी की जरू   read more

बिजली विभाग की अंदेखी से दिन में जलती रहती हैं लाइटें
  • Post by Admin on Feb 24 2025

समस्तीपुर : ताजपुर नगर परिषद पर बिजली की बर्बादी रोकने के लिए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ताजपुर नगर परिषद से दिन में जलने वाली लाइटों को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर परिषद ने बाजार क्षेत्र के नीमचौक में हाईमास्ट लाइट और पोल पर लाइटें लगाकर ताजपुर को गुलजार करने का दावा तो किया है, लेकिन इस दौरान बिजली की बर्बादी   read more