समस्तीपुर समाचार

दिखाया गया है 217 चीज़े में से 151-160 ।
गोलू कुमार की गुमशुदगी, पुलिस ने की तलाश की अपील
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जिले के पोखरैड़ा गांव के 16 वर्षीय युवक गोलू कुमार के लापता होने की खबर सामने आई है। गोलू कुमार बीते 20 दिसंबर से घर से लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस ने अपील की है। गोलू कुमार के पिता प्रमोद साह ने बताया कि उनका बेटा बीते 20 दिसंबर से सुबह के समय घर से बिना किसी सूचना के लापता हो गया। गोलू कुमार का कद लगभग 5 फुट और रंग काला है। वह उस दिन लाल रंग की स्वेटर पहने हुए थ   read more

लीची जूस के नाम पर अवैध शराब की तस्करी, 122 पेटी बरामद
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लीची जूस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पोल फैक्ट्री के पास हुई इस कार्यवाही में समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने 122 पेटी शराब बरामद की। इनमें Imperial Blue और McDowell’s No.1 ब्रांड की शराब शामिल है। सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर लीची जूस के पैक में शराब की पेटियां छिपाकर उन्हें अन्य   read more

सेंट पॉल मिशन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस समारोह
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट पॉल मिशन स्कूल में बीते सोमवार को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक मोहन पॉल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशबू कुमारी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश कुमार ने उप   read more

जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों का समागम कार्यक्रम संपन्न
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का समागम कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य टी. एन. शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय के प्राचार्य ए. के. गौतम, उप-प्राचार्य आर. एस. झा, समस्तीपुर अलमुनाई एसोसिएशन के सदस्य प्रभात कुमार (1989 बैच), सुजीत कुमार (1996 बैच), हसनैन नजारे (1997 बैच), अविनाश कुमार और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस. एन. पांडे, कला शिक्षक राज   read more

जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में हुई महिला शिक्षिका की हत्या
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जिले से एक और हत्या और गोलीबारी की खबर आ रही है। जहां जमीनी विवाद के कारण बढ़ते हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों में हुई जमीनी विवाद से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाह वार्ड संख्या-4 का है। जहां हथियारबंद बदमाशों   read more

लसकारा में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती, किया गया उनके योगदानों को याद 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के लसकारा गांव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा ज   read more

अपनी स्थिति सुधारने के लिए मुसलमानों को देना होगा ध्यान: मुफ्ती सोहराब नदवी 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर हाई स्कूल के मैदान में “मुसलमान की वर्तमान स्थिति और हमारा दायित्व” शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम में इमारत ए शरिया के नायब नाजिम मुफ्ती सोहराब नदवी ने शिक्षा, समाज सुधार और सामाजिक जिम्मेदारियों पर महत्वपूर्ण विचार रखे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुसलमानों के वर्तमान सामाजिक और आर्थिक हालात पर चर्चा करना और उनके सुधार के उपायों पर विचार-विमर्   read more

जेनिथ सेंट्रल स्कूल में हुई वार्षिक स्पोर्ट्स गेम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर चकनूर रोड स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स गेम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी वर्गों के छात्र और छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। खेलों में भाग लेने वाले छात्रों ने न केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि मानसिक साहस और अनुशासन की भी मिसाल पेश की। कई बच्चों ने अप   read more

सीओ ने एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : वरीय उपसमाहर्ता सह सीओ रूपेश कुमार ने बीते शनिवार को औंसी तथा हनुमान नगर में अतिक्रमित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। सीओ रूपेश कुमार ने कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से कड़ी कार्यवाही करेगा। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित औंसी और हनुमान नग   read more

दलित नेताओं को संविधान और लोकतंत्र के हमले पर तोड़नी होगी चुप्पी : डॉ. सुमन
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जन संस्कृति मंच के प्रमुख संस्थापक और इंकलाबी जनकवि महेश्वर की जयंती के अवसर पर समारोह सप्ताह (22-31 दिसंबर) का शुभारंभ बीते रविवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में हुआ। समारोह की शुरुआत प्रमुख बुद्धिजीवी डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सांस्कृतिक और राजनीतिक क्रांति के महत्व पर जोर दिया गया। क्रांतिकारी सांस्कृतिक   read more