मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,196 चीज़े में से 411-420 ।
सहिला हथौड़ी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Apr 01 2026

मुजफ्फरपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिला हथौड़ी के सभागार कक्ष में विद्यालय परिवार की ओर से मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों को फूल-माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन अवशांत कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता संकुल समन्वयक, शिक्षक नेता,   read more

युवा शक्ति से ही विकसित भारत का सपना संभव : सोनू सरकार
  • Post by Admin on Apr 01 2026

मुजफ्फरपुर : मालीघाट में सरला श्रीवास युवा मंडल के तत्वावधान में बुधवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सोनू सरकार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं, जो अपनी ऊर्जा, नई सोच और साहस के बल पर समाज और देश के विकास को नई दिशा देते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में सोनू सरकार ने कहा कि भारत की आधी से अधिक   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में एनएसएस का स्वच्छता अभियान, छात्रों को किया जागरूक
  • Post by Admin on Apr 01 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 बजे आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से   read more

गुरु-शिष्य परंपरा अनुदान योजना में बदलाव पर सांस्कृतिक संगठनों की चिंता, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • Post by Admin on Apr 01 2026

मुजफ्फरपुर : द वे ट्रस्ट, मुजफ्फरपुर ने देशभर के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में गुरु-शिष्य परंपरा (रेपर्टरी अनुदान) योजना के तहत हाल ही में किए गए संशोधनों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। ट्रस्ट का कहना है कि 23 मार्च 2026 को जारी कार्यवृत्त में शामिल नए प्रावधानों को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू किया जा रहा   read more

मुजफ्फरपुर में जन सुराज का संगठन विस्तार, लाल बाबू बने जिलाध्यक्ष
  • Post by Admin on Mar 31 2026

मुजफ्फरपुर: जिले से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहाँ जन सुराज पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई जिला टीम की घोषणा की है। मुजफ्फरपुर के खबड़ा मंदिर के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। नई टी   read more

मोतीपुर विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाध्यापिका ललिता झा को दी गई भावभीनी विदाई
  • Post by Admin on Mar 30 2026

मुजफ्फरपुर : आदर्श राजकीय रंगबहादुर मध्य विद्यालय मोतीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता झा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्ववर्ती छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए ललिता झा ने कहा कि विद्यालय के संचालन   read more

सरला श्रीवास की पुण्यतिथि पखवाड़ा पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित
  • Post by Admin on Mar 30 2026

मुजफ्फरपुर : शांति दूत और प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सरला श्रीवास की पुण्यतिथि पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को शांति सेना मुजफ्फरपुर द्वारा गांधी पार्क, सिकंदरपुर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शांति सेना के जिला अध्यक्ष सोनू सरकार ने कहा कि सरला   read more

प्रयत्न संगठन ने मनाया 23वां स्थापना दिवस, समाज सेवा को और मजबूत करने का संकल्प
  • Post by Admin on Mar 28 2026

मुजफ्फरपुर : सामाजिक संगठन प्रयत्न का 23वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित प्रयत्न के कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े सदस्य और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं देश के अन्य शहरों में स्थित प्रयत्न के विभिन्न कार्यालयों में भी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।   read more

UPSC में सफलता पर डॉ. वसीमुर रहमान का भव्य सम्मान, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
  • Post by Admin on Mar 26 2026

मुजफ्फरपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिला हथौड़ी के सभागार कक्ष में ठिकहीं ग्राम निवासी एवं हाल ही में UPSC परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक से चयनित डॉ. वसीमुर रहमान के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटर परीक्षा में सफल हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वसीमुर रहमान ने छात्रों को सफलता के मूल   read more

रंगकर्मियों की पहल : नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश
  • Post by Admin on Mar 26 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश पर गुरुवार को मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दोस्ताना सफर, पटना की ओर से किया गया। जागरूकता अभियान के तहत कच्ची-पक्की चौक, मिठनपुरा चौक और आरडीएस कॉलेज के पास रंगकर्मी संजय कुमार यादव के निर्द   read more