लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Feb 25 2025
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड मुख्यालय उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेला का आयोजन कृषि विभाग से संबंधित कृषि प्रबोधिकी प्रबंध अभिकरण समिति (आत्मा) द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस प्रदर्शनी read more
- Post by Admin on Feb 25 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड पर स्थित के.एस.एस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रसिद्ध अशोक धाम के समीप स्थापित म्यूजियम का परिभ्रमण किया। यह परिभ्रमण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया। स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अनवर इकबाल और डॉ. साकेत रवि ने छात्रों को संग्रहालय में रखी ऐतिह read more
- Post by Admin on Feb 25 2025
लखीसराय : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लखीसराय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "कला की शिक्षा एवं शिक्षा में कला" सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कार्यशाला में कला के विविध पहलुओं और शिक्षा में इसके समावेश पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला के समापन दिवस पर अतिथि साधनसेवी डॉ. अर्चना चौधरी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रो read more
- Post by Admin on Feb 25 2025
लखीसराय : जिला पुलिस ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के बहाने लूटपाट करने वाले एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। इस गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका संबंध नालंदा जिले से है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक लूटी हुई अल्टो कार, मोबाइल फोन, नगद राशि, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। यह मामला बीते 10 फरवरी 2025 का है, जब र read more
- Post by Admin on Feb 25 2025
किऊल : आज किऊल स्टेशन पर नशा मुक्ति से संबंधित नुक्कड़ नाटक किया गया। यह आयोजन दोपहर 1 बजे से आरपीएफ और जीआरपी के संरक्षण में हुआ, जिसमें यात्रियों को शराब, दारू और किसी भी प्रकार के नशे से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उत्सव नाट read more
- Post by Admin on Feb 25 2025
किऊल : रेल मदद के सूचना के आधार पर आरपीएफ किऊल द्वारा गाड़ी संख्या 13334 के कोच संख्या B1 बर्थ नंबर 59 से एक महिला यात्री का खोया हुआ लेडीज पर्स बरामद किया गया। पर्स में महत्वपूर्ण सामान जैसे एक मोबाइल फोन, दवाई, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 15,968/- रुपये नगद शामिल थे। आरपीएफ ने तुरंत सिक्योरिटी कंट्रोल दानापुर और शिकायतकर्ता यात्री को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद, 25 फरवरी 2025 को महिला read more
- Post by Admin on Feb 24 2025
लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हलसी प्रखंड के पास छापेमारी की, जहां गोलू कुमार, पिता - अर्जुन चौधरी, निवासी - हलसी को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके स read more
- Post by Admin on Feb 24 2025
लखीसराय : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले से सैकड़ों किसानों का दल बस के माध्यम से भागलपुर रवाना हुआ। सम्मान राशि के लिए चयनित किसानों को जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों से ले जाया गया और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमा read more
- Post by Admin on Feb 24 2025
लखीसराय : रोटरी क्लब लखीसराय द्वारा कटे होंठ और तालु से ग्रसित मरीजों के लिए एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जो हर्ष डेंटल क्लिनिक, विद्यापीठ चौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में वाराणसी के स्मयन हॉस्पिटल से आए ख्याति प्राप्त प्लास्टिक सर्जन डॉ. जयंत तपादार ने 24 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की। शिविर के दौरान मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन और फॉलो-अप उपच read more
- Post by Admin on Feb 24 2025
लखीसराय : जिला पदाधिकारी लखीसराय की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला लेखा प्रबंधक, प्रभारी जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के पदाधिकारी व सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने क read more