लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,821 चीज़े में से 301-310 ।
रिश्तों का खून : किन्नर प्रेमी संग मिल पत्नी ने कराई पति की हत्या, पांच गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में हुए विनोद साह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी गुंजा किन्नर ही इस जघन्य हत्या की मास्टरमाइंड थी। पुलिस ने गुंजा किन्नर, उसके प्रेमी समेत चार भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को किऊल थाना कांड संख्या 105/25 दर्ज कराया गया था, जिसमें गुंजा कि   read more

शराबबंदी के बाद भी नहीं थम रही तस्करी, शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में अवैध शराब तस्करी और सेवन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने लखीसराय जिले के समाहलपुर कजरा वार्ड संख्या-6 से महुआ चुलाई शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में मुन्नी देवी (पति मनोज चौधरी) के प   read more

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर
  • Post by Admin on Jan 05 2026

लखीसराय : समाज से बाल विवाह जैसी जड़ जमा चुकी कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को हलसी प्रखंड के कैंदी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जि   read more

सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Post by Admin on Jan 05 2026

लखीसराय : सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पटेल के पिता नंदकिशोर प्रसाद (88) का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित अपने निजी आवास पर सुबह अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक श्री पटेल ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वृद्धावस्था के का   read more

शराबबंदी पर प्रशासन सख्त, उत्पाद विभाग की छापेमारी में 17 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 05 2026

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीने और अवैध बिक्री के आरोप में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चरोखरा क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान रंजन केवट नामक धंधेबा   read more

शहीद सफदर हाशमी की शहादत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी
  • Post by Admin on Jan 04 2026

मुजफ्फरपुर : नुक्कड़ नाटक के प्रणेता शहीद सफदर हाशमी के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को मालीघाट स्थित मोर्चा कार्यालय, चुनाभट्टी रोड, यादवचंद्र नगर में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा “विकल्प” के बैनर तले दोपहर 11 बजे से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत “विकल्प” की नवोदित इकाई के अध्यक्ष साथी र   read more

डिप्टी सीएम ने जनसंवाद में लिया अपराध-भ्रष्टाचार मुक्त बिहार का संकल्प
  • Post by Admin on Jan 04 2026

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से मिले चुनावी जनादेश के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की मजबूत नींव पर विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प दोहराया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य को अपराध और   read more

वार्ड पार्षदों से उपमुख्यमंत्री की मुलाकात, अतिक्रमण और जल निकाय संरक्षण पर सख्त
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शनिवार को नगर परिषद बड़हिया के सभी 26 वार्ड पार्षदों से मुलाकात कर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, विकासात्मक जरूरतों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद क्षेत्र की दो गंभीर समस्याओं—अतिक्रमण और जल निकायों पर हो रहे कब्जे&m   read more

लखीसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का शनिवार को लखीसराय में भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। वे जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम में आयोजित होने वाली पूज्य संत मोरारी बापू की श्रीरामकथा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंचे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बड़हिया श्रीकृष्ण चौ   read more

शहरी विकास और भूमि मामलों की समीक्षा, 60 मामलों का निष्पादन
  • Post by Admin on Jan 03 2026

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को लखीसराय में नगर निकाय एवं भूमि से जुड़े मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास योजनाओं, नागरिक सुविधाओं और आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओ   read more