लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,821 चीज़े में से 291-300 ।
अनुकम्पा के आधार पर महिला को मिली पीडीएस अनुज्ञप्ति, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत में जन वितरण प्रणाली की रिक्तता को भरते हुए प्रशासन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अनुकम्पा के आधार पर मसो० अनुराधा देवी को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता की नई अनुज्ञप्ति प्रदान की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराधा देवी बरियारपुर पंचायत की निवासी है   read more

दो दिवसीय प्रवासी सम्मान दिवस का आयोजन, देश-विदेश से प्रवासियों ने लिया भाग
  • Post by Admin on Jan 09 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्रवासी सम्मान दिवस का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है और इसका उद्देश्य लखीसराय के युवाओं को प्रवासी नागरिकों के अनुभवों से प्रेरित करना और उन्हें वैश्विक अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। उन्होंने सभी आगत अतिथियों और ऑनलाइन   read more

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री को मजबूती, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
  • Post by Admin on Jan 09 2026

लखीसराय : बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना और किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना था। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने फार्मर रजिस्ट्री स   read more

डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज का शैक्षणिक सेमिनार, छात्रों को मिला मार्गदर्शन
  • Post by Admin on Jan 09 2026

लखीसराय : डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से शिवाय गार्डन, लखीसराय में एक भव्य एसोसिएट मीटिंग सह शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और शिक्षाविदों ने छात्रों के करियर निर्माण, नामांकन प्रक्रिया और उच्च शिक्षा के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के नेशनल हेड मदन रस्तोगी और बिहार हेड रवि कुमार रहे, जबकि सेम   read more

सीनियर बिहार स्टेट खो-खो में गया और लखीसराय चैंपियन, वेस्ट चंपारण उपविजेता
  • Post by Admin on Jan 09 2026

लखीसराय : सीनियर बिहार स्टेट पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 आमंत्रण कप का भव्य आयोजन खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं लखीसराय जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान, सूर्यगढ़ा (लखीसराय) में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राज्यभर से आई टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गया जिला की टीम ने शानदार प्र   read more

मोरारी बापू ने किया 12 फीट मुनि प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धालुओं में उत्साह
  • Post by Admin on Jan 08 2026

लखीसराय : श्री श्रृंगीऋषि आश्रम में गुरुवार को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला, जब राष्ट्रसंत मोरारी बापू ने मानस श्रृंगीऋषि रामकथा के उपरांत संध्या बेला में आश्रम पहुंचकर 12 फीट ऊँची श्रृंग मुनि की प्रतिमा का अनावरण किया। आश्रम परिसर इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर था। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों और तालियों के साथ इस भव्य क्षण को यादगार बनाय   read more

सड़क सुरक्षा अभियान : हेलमेट गुणवत्ता जांच और हाई बीम उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Jan 08 2026

लखीसराय : सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक और विशेष अभियान के तहत हेलमेट वितरकों एवं शोरूम में उपलब्ध हेलमेट की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि आमजन को मानक एवं सुरक्षित हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित कराया जा सके। इसके साथ ही मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जनता को सड़क सुरक्षा से जुड़ी त   read more

सड़क सुरक्षा को लेकर रोको- टोको अभियान, चॉकलेट व फूल देकर चालकों को किया जागरूक
  • Post by Admin on Jan 08 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लखीसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। अभियान के दौरान वाहन चालकों, बाइक सवारों एवं पैदल राहगीरों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्व   read more

दिव्यांग सशक्तिकरण को बल : 30 लोगों के बीच निःशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण
  • Post by Admin on Jan 08 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन, लखीसराय एवं भारत विकास तथा संजय आनंद दिव्यांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को हाथ-पैर से लाचार दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक संवेदनशील और सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी   read more

किसानों के हित में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित
  • Post by Admin on Jan 07 2026

लखीसराय : जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति दी गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय के अनुसार 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। अभियान में रा   read more