लखीसराय रालोमो कार्यालय में जयंती और शहादत दिवस समारोह, महापुरुषों को किया गया नमन

  • Post By Admin on Sep 05 2026
लखीसराय रालोमो कार्यालय में जयंती और शहादत दिवस समारोह, महापुरुषों को किया गया नमन

लखीसराय : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नया बाजार स्थित कुशवाहा मार्केट स्थित जिला कार्यालय में 5 सितंबर को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और सामाजिक न्याय के अमर पुरोधा शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान और बाबू जगदेव प्रसाद के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उन्हें सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया।

इसके साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम के अमर महानायक शहीद रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किए जाने पर पार्टी की ओर से हर्ष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, इस कार्य को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।