लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,093 चीज़े में से 1,931-1,940 ।
पराली जलाने पर रोक के लिए डीएम की अहम बैठक, हार्वेस्टर मालिकों को सौंपा गया विशेष दायित्व
  • Post by Admin on Nov 21 2024

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण और फसल अवशेष जलाने की समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को लखीसराय के जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के पदाधिकारियों और कंबाइन हार्वेस्टर संचालकों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कं   read more

बाल अधिकार दिवस पर निकाली गई जागरूकता रथ
  • Post by Admin on Nov 21 2024

लखीसराय : जिले के कजरा शिक्षांचल क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मसूदन अभयपुर से गुरुवार को  बाल अधिकर दिवस पर समग्र सेवा की ओर से बच्चों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार, समाज सेबी मुरारी सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड के सभी स्कूलों म   read more

धरोहर जगरूकता अभियान के तहत चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता 
  • Post by Admin on Nov 21 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोनगढ में गुरुवार को विश्व धरोहर सप्ताह के तीसरे दिन पटना के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल एवं हेरीटेज सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के बीच धरोहर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चित्रकला एवं धरोहर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर   read more

भारत माता मंदिर का भव्य शुभारंभ, शिवनगर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
  • Post by Admin on Nov 21 2024

लखीसराय : जिले के छोटे से गाँव शिवनगर में भारत माता मंदिर का शुभारंभ और प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर के मुख्य यजमान और मंदिर निर्माण के प्रेरक पर्यावरणविद श्री नवीन निराला थे। उनकी धर्मपत्नी और स्वास्थ्यकर्मी श्रीमती नंदिनी कुमारी ने भी तन, मन और धन से इस परियोजना में भरपूर योगदान दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुंगेर विभाग प्रचा   read more

उरैन बौद्ध पहाड़ी पर धरोहर संरक्षण का संदेश, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
  • Post by Admin on Nov 21 2024

लखीसराय : विश्व धरोहर सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पटना मंडल, हेरीटेज सोसायटी पटना और जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र स्थित उरैन बौद्ध पहाड़ी पर भ्रमण और ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नवकाडीह उरैन में निबंध और पेंटिंग   read more

11वीं के लिए द्वितीय सावधिक परीक्षा 23 नवंबर से, शेड्यूल जारी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11वीं वर्ग के छात्रों के लिए नवंबर माह की द्वितीय सावधिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 23 नवंबर से प्रारंभ होगी और यह 30 नवंबर तक लगातार जारी रहेगी। 24 नवंबर को रविवार होने के कारण परीक्षा नहीं ली जाएगी। परीक्षा के लिए विषयवार कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। जिससे छात्रों को अपनी तैयारी में कोई असुविधा न हो।   read more

नवम वर्ग की सावधिक परीक्षा 27 नवंबर से, कार्यक्रम जारी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नवम वर्ग की द्वितीय सावधिक परीक्षा 27 नवंबर से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने निर्देश जारी किया है। जिसमें परीक्षा के विषयवार कार्यक्रम का भी निर्धारण किया गया है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर से हिंदी विषय की परीक्षा शुरू होगी और यह 29 नवंबर तक दोनों पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा क   read more

नौकरी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : साइबर थाना लखीसराय ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा ठगी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह गिरफ्तारी काशीचक (नवादा) और लखीसराय से की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलखुश कुमार (27 वर्षीय) और सोनू कुमार (28 वर्षीय) शामिल हैं। कैसे करते थे ठगी? साइबर अपराधियों का यह गिरोह पतंजलि, रिलायंस, हिम   read more

महिला समेत दो तस्कर व तीन शराबी धराया
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने मंगलवार देर रात से बुधवार की सुबह तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब तस्कर व शराबी के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई में एक महिला सहित दो शराब तस्कर के साथ तीन शराबी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र के मननपुर रेलवे गुमटी के निकट से थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी स्व मेदनी बिन्द के पुत्र   read more

अवैध तरीके से बालू खनन में लगे मजदूर की बालू में दबने से मौत
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : जिले के किऊल थाना क्षेत्र के घोषीकुंडी गांव स्थित किऊल नदी में बुधवार की सुबह अवैध बालू खनन में लगे मजदूर के बालू में दबकर मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। हालांकि बीच नदी मे टिला दो थाना क्षेत्र के मामला होने के संदेह मे किउल थाने की पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। बालू खनन माफिया मृतक के परिजन को विश्वास में लेकर मामला को र   read more