लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,977 चीज़े में से 1,541-1,550 ।
नवजात शिशु सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 18 2025

लखीसराय : स्वास्थ्य विभाग, लखीसराय के तत्वावधान में नवजात शिशुओं की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार (18 दिसम्बर 2025) से सदर अस्पताल, लखीसराय के सभागार में जिला स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) एवं एएनएम के लिए दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (NSSK) का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य à   read more

एसडीएम की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक : पेयजल, अतिक्रमण और कृषि योजनाओं पर सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक, प्रशासनिक एवं जनहित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व पूर्व प्रखंड वà   read more

अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : समाहरणालय परिसर, लखीसराय में बुधवार को अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मकसद आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय और प्रभावी बचाव कार्यों की व्यवहारिक तैयारी का आकलन करना रहा, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके। ठ  read more

जल-जीवन-हरियाली क्विज : 16 प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत बुधवार को लखीसराय जिले के हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। दोनों प्रखंडों से कुल 16 छात्र-छात्राओं का चयन आगà   read more

संत मैरिज इंग्लिश स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य राज का जलवा, दौड़ व लंबी कूद में प्रथम
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : स्थानीय संत मैरिज इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों के उत्साह और अनुशासन ने खेल मैदान को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिताओं में आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रà   read more

​माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में भव्य विज्ञान मेला आयोजित, दादा-दादी बने विशेष आकर्षण
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : स्थानीय माउंट लिटरा ज़ी स्कूल परिसर उस समय विज्ञान और भावनाओं के संगम का साक्षी बना, जब विद्यालय में भव्य विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा से सजे इस मेले की खास बात यह रही कि पहली बार छात्रों के दादा-दादी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम को एक पारिवारिक और प्रेरणादायक स्वरूप मिला।   read more

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली शपथ
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वाधान में संत माइकल स्कूल में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानक   read more

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिला पदाधिकारी ने बच्चों को पिलाई खुराक
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (दिसंबर राउंड–2025) का शुभारंभ मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में किया गया। अभियान की औपचारिक शुरुआत जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम   read more

जल-जीवन-हरियाली क्विज में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, खुशी खातून अव्वल
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत जिला प्रशासन लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय जल-जीवन-हरियाली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली के प्रति जागरूकता बढठ  read more

संत मैरिज इंग्लिश स्कूल में 13वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Dec 17 2025

लखीसराय/सूर्यगढ़ा : स्थानीय संत मैरिज इंग्लिश स्कूल, सूर्यगढ़ा के खेल मैदान में मंगलवार को 13वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, विशिष्ट अतिथि सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष भगवान राम, स्कूल पैट्रान विजय यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य टिजो थामस द्वारा ठ  read more