लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Feb 27 2026
लखीसराय : स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (DEIC) के निर्माण के लिए उपà read more
- Post by Admin on Feb 27 2026
लखीसराय: रोटरी क्लब लखीसराय एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जन्म से कटे होंठ एवं तालु से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लीनिक में आयोजित होगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा। शिविर में वाराणसी के प्रख्यात प्लास्टà read more
- Post by Admin on Feb 27 2026
लखीसराय: जिले में बाल विकास और पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 में बच्चों के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को नई पोशाकें प्रदान कीं। यह पोशाक ‘जीविका’ के सहयोग से विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों read more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए किऊल नदी क्षेत्र में व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान लखीसराय–जमुई सीमा से सटे बत्ता रामपुर और मझवे जैसे संवेदनशील इलाकों में संचालित किया गया, जिन्हें अवैध खनन गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला प्रशासन, लखीसराय के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पुलिस ठread more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-80 पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कुल 23 वाहनों की पहचान की गई, जिनमें से 19 वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहन read more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जीविका लखीसराय द्वारा चानन प्रखंड स्थित सरस्वती मंदिर के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा कौशल आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक read more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आज 25 फरवरी 2026 को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। यह दौरा माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधानंद सागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा तथा कमलेश कुमार भी शामिल रहे। दौरे के दौरान कारा परिसर में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, बंठread more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेल) कुंदन कुमार गुप्ता, रेल डीएसपी किऊल, थाना प्रभारी ज read more
- Post by Admin on Feb 25 2026
लखीसराय: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों की जानकारी और जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से माउंट लिटरा ज़ी स्कूल लखीसराय परिसर में POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act) विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों à read more
- Post by Admin on Feb 24 2026
लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय की ओर से नियमित बैठक सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 26 फरवरी 2026 को प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द कुमार भारती करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नियमित कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सम्मेलन के सदस्य अपनॠread more