लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,275 चीज़े में से 1,071-1,080 ।
सीपीएम कार्यकर्ता सम्मेलन में अंचल कमेटी का गठन
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : जिले के पिपरिया अंचल मुख्यालय में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें अंचल कमेटी का नया गठन किया गया। यह सम्मेलन कॉ. रंजीत कुमार अजीत, कामरेड जोगी यादव और कॉ. रामचरित्र दास की देख-रेख में हुआ। इसकी अध्यक्षता कॉ. रामचरित्र दास ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी ध्वज के साथ हुआ। जिसे पार्टी के नेता   read more

स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : जिले के महेशलेटा पंचायत स्थित गोड्डीह गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंचायत के लोग मतदान के बाद अपने-अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद जब लोग शांतिपूर्वक घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो (बीआर 09आई 0007) और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस   read more

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इंग्लिश मोहल्ला में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान इंग्लिश मोहल्ला वार्ड संख्या तीन निवासी शिवलाल प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार रविवार देर शाम मुन्नी देवी घर से बाहर निकलकर विद्यापीठ बाजार की   read more

लखीसराय में 25 नवंबर को कृमिला महोत्सव सह लाली पहाड़ी महोत्सव का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : बिहार के ऐतिहासिक नगरों में लखीसराय अपनी समृद्ध पुरातात्विक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यह तीन प्रमुख नदियों गंगा, हरूहर और किउल के संगम पर स्थित है और प्राचीन सांस्कृतिक क्षेत्रों अंग, मगध और मिथिला के बीच स्थित है। जिले के पुरातात्विक महत्व को रेखांकित करते हुए बिहार सरकार ने यहां के छह महत्वपूर्ण स्थल को सुरक्षित स्थल घोषित किया है, जिनमें "लाली पहाड़ी" (जयनग   read more

सुल्तानगंज के यात्री का छुटा हुआ सामान किउल आरपीएफ के सहयोग से सुरक्षित वापस
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : किउल आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत सुल्तानगंज के एक यात्री का छुटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से वापस किया। 25 नवंबर को रेल मदद दानापुर से मिली शिकायत पर हावड़ा से सुल्तानगंज जाने वाली 13023 अप ट्रेन में सवार यात्री अंकित कुमार का महत्वपूर्ण सामान छूट गया था जिसमें एमआरआई रिपोर्ट और मेडिकल कागजात शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सामान क   read more

कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन जारी, खिलाड़ियों को दी गई प्रोत्साहन और विशेषज्ञ प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार से शुरू हुआ तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट ट्रेनिंग कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन भी जारी रहा। इस दिन खिलाड़ियों को खेल की रणनीतियों और कौशल से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें मोटिवेशनल सेशन के जरिए प्रोत्साहित किया गया।प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बिहार का संगठित रूप से प्रतिनि   read more

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान के ऑफलाइन आवेदन शुरू
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : खरीफ 2024 में सितंबर माह में आई भारी वर्षा और गंगा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि से लखीसराय जिले में व्यापक बाढ़ आई जिससे किसानों की फसलों को गंभीर क्षति हुई। 33% से अधिक फसल क्षति वाले प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा कृषि इनपुट अनुदान दिया जा रहा है। पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत किसानों से डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे जिनका सत्यापन कार्   read more

जिले में शुरू हुआ घर-घर कालाजार खोज अभियान, आशा करेगी रोगी की पहचान
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : जिले के तीन प्रमुख प्रखंडों सुरजगढ़ा, बड़हिया और लखीसराय में कालाजार खोज अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर रोगियों की पहचान करेंगी और यदि किसी घर में कालाजार का मरीज पाया जाता है तो उसका इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। जिला सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा ने जानकारी दी कि कालाजार बीमारी लीशमैनियासिस नामक परजीवी के कारण होती है जो संक्रमित म   read more

सूर्यगढ़ा और चानन में पैक्स चुनाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रत्याशियों में गहमा-गहमी
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : प्रथम चरण में लखीसराय जिले के चानन और सूर्यगढ़ा प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस चुनाव में मुखिया और अघोषित प्रबंधकों की प्रतिष्ठा दांव पर है। चानन के 9 और सूर्यगढ़ा के 9 पंचायतों में चुनाव को लेकर कुल 53 बूथ बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। चानन के सभी 9 पैक्स को उग्रवाद प्रभावित घ   read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 26 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हलसी परियोजना कार्यालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। डॉ. सिन्हा ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और उनके अ   read more