लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : बीते रविवार को जिले के हलसी प्रखंड के खैरमा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), लखीसराय की ओर से एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में पीएलवी ममता कुमारी, अधिवक्ता अजय कुमार निराला और समाज read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : जिले के गांधी मैदान में आयोजित चंद्रशेखर आजाद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शेखपुरा ने मेजबान लखीसराय को तीन विकेट से हराकर शील्ड जीत ली। बीते रविवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में शेखपुरा की टीम ने लखीसराय को हराकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट लखीसराय क्रिकेट अकादमी, बड़हिया नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुजीत कुमार और लखीसराय लाइव क read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : लखीसराय जिला उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक शराब तस्कर और दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। बीते शनिवार शाम से बीते रविवार तक हुए इस अभियान में डेढ़ लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। जबकि दो शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि नगर थान read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : जिले के अमहरा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव में बीते रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेव मांझी के रूप में हुई है। जो अपने घर के बाहर अलाव तापने के दौरान आग की चपेट में आ गए थे। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है और परिवार में मातम का माहौल है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वासुदेव मांझी read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : ज़िले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीते रविवार को हुई हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl जहां कई की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की शुरुआत बीते रविवार सुबह हुईl जब अनिल महतो और सुनील महतो के बीच पुरानी जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद जल्द ही read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : ज़िले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शक्लदीप बिंद के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घटना के अनुसार प्रिंस कुमार खेलते-खेलते नहर के पास पहुंच गया और असंतुलित होकर नहर में गिर गया। परिजनों को जब बच्चे का कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने काफी खोजबी read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गयाl जिसमें कांड संख्या 681/23 (धारा 302) के तहत वांछित टॉप-10 अपराधियों में शामिल सचिन कुमार और संजीवन सिंह के घरों पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष एम.के. पंडित के नेतृत्व में की गई। इस टीम में एसआई बिपिन कुमार राय (अनुसंधानकर्ता), एसआई मनन कुमार सिंह, एसआई सुरेंद्र सि read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने बीते रविवार को लायंस फाउंडेशन हॉल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर खासतौर पर उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों के लिए था। शिविर में लायंस क्लब के सदस्य डॉ. कुमार अमित द्वारा 206 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही प्रेमचंद कुमार ने मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं। ठंड के बावजूद मरीजों ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर भा read more
- Post by Admin on Dec 16 2024
लखीसराय : दानापुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों को अपनी खोई हुई संपत्ति वापस मिल रही हैl जिससे उनकी मुस्कान लौट आई है। इस अभियान के अंतर्गत बीते शनिवार को पटना जिले के अथमल गोला थाना क्षेत्र के निवासी ऋषभ कुमार का ट्रॉली बैग खो गया थाl जिसे रविवार को आरपीएफ की टीम ने सुरक्षित रूप से उनके पास लौटा दिया। आरपीएफ किउल थान read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड के आदिवासी बहुल बकुरा गांव में आयोजित “नई चेतना 3.0” जागरूकता अभियान के दौरान दो महिलाओं ने अपनी परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा। 100% दृष्टिबाधित कुसमी देवी और विधवा गीता देवी ने पेंशन न मिलने की समस्या को उठाया। जिसके बाद जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनका पेंशन प्राप्त होगा। कुसमी देवी की आंखों की रो read more