लखीसराय में मद्य निषेध थाना की छापेमारी, विदेशी शराब बरामद

  • Post By Admin on Apr 09 2026
लखीसराय में मद्य निषेध थाना की छापेमारी, विदेशी शराब बरामद

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान विदेशी शराब बरामद की गई तथा शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में कई लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 5.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं दयाल टोला, लखीसराय में कार्रवाई करते हुए गौरव कुमार उर्फ आकाश कुमार, पिता- अभिरक पासवान, निवासी दयाल टोला, बालू पर वार्ड संख्या-10 को 2.650 लीटर चुलाई शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

इसके अलावा बड़हिया थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। इनमें अर्जुन महतो, पिता- नरेश बिंद, निवासी बरहपुर, थाना मोकामा (पटना), सुधीर कुमार, पिता- स्व. उदय शंकर महतो, निवासी बरहपुर, थाना मोकामा (पटना), दिनेश कुमार, पिता- सीताराम महतो, निवासी देनार चौक गंगासागर, थाना लालबाग (दरभंगा), सुमन कुमार झा, पिता- सूरत लाल झा, निवासी रेवासी मकरदपुर, थाना मकरदपुर (सीतामढ़ी) तथा रवि रंजन, पिता- सुधीर कुमार, निवासी दरभंगा नगर, थाना नगर (दरभंगा) शामिल हैं।

मद्य निषेध थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।