जमुई समाचार

दिखाया गया है 38 चीज़े में से 1-10 ।
जमुई में पीके ने भरी हुंकार, बोले—यह सरकार बनाने का नहीं, सत्ता को जवाबदेह बनाने का चुनाव
  • Post by Admin on Oct 16 2026

जमुई : जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जमुई के न्यू द्वारका विवाह भवन में आयोजित 'प्रबुद्ध स्नातक संवाद' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के पक्ष में स्नातक मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। संवाद क   read more

जेनिथ सोशल फाउंडेशन ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान
  • Post by Admin on Sep 27 2026

जमुई : सोनो प्रखंड के बटिया स्थित खेल मैदान में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से रनिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और दौड़ प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे बच्चों और युवा प्रतिभागियों ने अलà   read more

जमुई घटना पर AIDWA-DYFI का विरोध, पीड़िता की सुरक्षा और पुनर्वास पर जोर
  • Post by Admin on Sep 23 2026

जमुई : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले को लेकर भारत की जनवादी महिला समिति (AIDWA) और भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) की राज्य कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में गठित जांच टीम बुधवार को सोनाई मड़वा पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि घटनास्थल पक्की सड़क के किनारे पहाड़ी क्षेत्र कॠ  read more

जमुई मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पकड़े गए
  • Post by Admin on Sep 23 2026

जमुई : जिले में नाबालिग छात्र-छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आरोपियों की पठ  read more

जमुई में छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • Post by Admin on Sep 22 2026

जमुई: जिले में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की à   read more

जमुई मामले में तीन गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज; एसआईटी जांच में जुटी
  • Post by Admin on Sep 22 2026

जमुई : जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथ मौजूद किशोर के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोर स्थानीय पर्यटन स्थल मावरा हिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्   read more

जेनिथ सोशल फाउंडेशन ने ग्रामीण युवाओं को दिया खेल मंच, दहियारी बनी चैंपियन
  • Post by Admin on Sep 20 2026

जमुई : सोनो प्रखंड के बटिया में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बटिया, दहियारी, तेलियादह और अंबाटिला की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दहियारी और अंबाटिला की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबà   read more

बीवाई मेमोरियल स्कूल में कराटे और योग प्रशिक्षण शिविर, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के मिले टिप्स
  • Post by Admin on Sep 19 2026

जमुई : सोनो प्रखंड के काली पहाड़ी स्थित बीवाई मेमोरियल स्कूल में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से कराटे एवं योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे के विभिन्न अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। जेनिथ सोशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पियुष बरनवाल ने विद्यार्थियोà   read more

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जमुई वन विभाग ने कराया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • Post by Admin on Jun 21 2026

जमुई : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुई नगर परिषद क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन पार्क (झाझा बस स्टैंड के निकट) में जमुई वन विभाग के तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार सिंह ने किया, जबकि वन रक्षी बंधुओं एवं भगिनियों ने सहयोग प्रदान किया। पर्यावरणविद एवं प्रशिक्षित योग शिक्षक राम बिला   read more

योग से निरोगी जीवन का संदेश, 21 जून को जमुई में होंगे सामूहिक योग अभ्यास
  • Post by Admin on Jun 19 2026

जमुई : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुई में विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद योग संस्थान द्वारा जय शंकर नगर स्थित शक्ति योग केंद्र पर नियमित योग प्रशिक्षण जारी है, जहां योग शिक्षक राम बिलास शाण्डिल्य और शिवदानी प्रसाद के मार्गदर्शन में महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग का अभ्यास कराया जा रहा है। योग शिक्षà   read more