जेनिथ सोशल फाउंडेशन ने ग्रामीण युवाओं को दिया खेल मंच, दहियारी बनी चैंपियन

  • Post By Admin on Sep 20 2026
जेनिथ सोशल फाउंडेशन ने ग्रामीण युवाओं को दिया खेल मंच, दहियारी बनी चैंपियन

जमुई : सोनो प्रखंड के बटिया में जेनिथ सोशल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बटिया, दहियारी, तेलियादह और अंबाटिला की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दहियारी और अंबाटिला की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दहियारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबाटिला को सात विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण जेनिथ सोशल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिलता है। साथ ही खेल के माध्यम से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। आयोजन के दौरान जेनिथ सोशल फाउंडेशन के जिला सचिव दीपक यादव, शिक्षक अशोक कुमार, डबलू पासवान, संजय कुमार, सोनू कुमार और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।