दरभंगा समाचार

दिखाया गया है 172 चीज़े में से 41-50 ।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jan 29 2025

दरभंगा : जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार कल, गुरूवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाहरणालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सभी पदाधिकारी और कर्मचारी 11:30 बजे पूर्वाह्न में दो मिनट का मौन धारण करेंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसक   read more

सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा वितरित
  • Post by Admin on Jan 29 2025

दरभंगा : बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल द्वारा आज सड़क दुर्घटना (नन हिट एंड रन) से प्रभावित 14 परिवारों के आश्रितों को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार प्रसाद, अध्यक्ष बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने की। मुआवजा राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया गया, जिसमें कुल 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार 340 रुपये का भुगतान किया   read more

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलाधिकारी ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • Post by Admin on Jan 25 2025

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजीव रौशन ने की और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्षों की सफलता के अवसर पर दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी क   read more

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Jan 25 2025

दरभंगा : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,   read more

शीतलहर से बचाव हेतु 421 स्थानों पर अलाव, कम्बल व लकड़ी का वितरण
  • Post by Admin on Jan 23 2025

दरभंगा : जिले में बढ़ती शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर जिला आपदा प्रबंधन के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस उद्देश्य के लिए 421 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग शीतलहर के प्रभाव से बच सकें। इस कदम के तहत दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में 280 स्थानों पर अल   read more

करदाताओं को वित्तीय वर्ष के राजस्व संग्रहण हेतु दी गई दिशा-निर्देश
  • Post by Admin on Jan 23 2025

दरभंगा : राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), दरभंगा अंचल-2, ज्ञानदेव प्रभाकर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के राजस्व संग्रहण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करदाताओं के प्रतिनिधियों, लेखापालों, अधिवक्ताओं, चार्टेड अकाउंटेंट्स और टैक्स प्रोफेशनल्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ज्ञानदेव प्रभाकर ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान संपूर्ण कर का भ   read more

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती अभियान हेतु काउंसलिंग सत्र हुई आयोजित
  • Post by Admin on Jan 23 2025

दरभंगा : श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में और अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 जनवरी को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (वायु) भर्ती अभियान के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित हुआ। काउंसलिंग सत्र में नियोजन पदाधिकारी, दरभंगा और भारतीय वायुसेना भर्ती केन्   read more

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह होगी आयोजित
  • Post by Admin on Jan 23 2025

दरभंगा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को दरभंगा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुक्त के सचिव ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव, बिहार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार 25 जनवरी को आयुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन प्रमंडलीय सभा कक्ष में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा और सभी कार्यालय के प   read more

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सामूहिक माल्यार्पण समारोह होगी आयोजित
  • Post by Admin on Jan 23 2025

दरभंगा : जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के तहत समाहरणालय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया है कि कल, 24 जनवरी को सुबह 11:30 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों और कार्यालय प्रधानों से अपेक्षायुक्त है कि वे समय पर   read more

पॉलीटेक्निक कॉलेज में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित
  • Post by Admin on Jan 22 2025

दरभंगा : जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज कैदराबाद में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को भूकंप से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में भूकंप सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को भूकंप सुरक्षा पर आधारित बीएसडीएमए (बिहार राज्य आ   read more