ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी संग की शादी, देखें फोटो

  • Post By Admin on Jan 11 2023
ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी संग की शादी, देखें फोटो

मुंबई: ड्रामा क्वीन कही जानें वाली राखी सावंत ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुरानी के साथ शादी की है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें उनके गले में वरमाला और साथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नज़र आ रहे हैं। इनकी यह फ़ोटो देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं। हालाकि अभी तक आदिल या राखी की तरफ से शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज़ में राखी सावंत ट्रेडिशनल वेयर में नजर आ रही हैं। उनके साथ में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी भी हैं। दोनों के गले में वरमाला है और वे मैरिज सर्टिफिकेट के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटोज़ में राखी सावंत को डॉक्यूमेंट पर साइन करते देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह मैरिज सर्टिफिकेट है। राखी के पास में आदिल दुरानी भी बैठे हुए हैं। सोशल मीडिया पर राखी और आदिल का मैरिज सर्टिफिकेट से जुड़ा डॉक्युमेंट भी वायरल हो रहा है। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। लेकिन वायरल सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 29 मई 2022 लिखी हुई है। इस पर एक और डेट मेंशन है- 2 जुलाई 2022। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या राखी और आदिल ने पिछले साल ही शादी कर ली थी?

आपकों बता दें कि राखी सावंत ने  NRI रितेश से साल 2019 में शादी की थी। लेकिन दोनों 2022 में अलग हो गए। इसी साल राखी और आदिल ने डेट करना शुरू किया था।